काजल फैलते ही बिगड़ जाता है पूरा मेकअप? घर पर बनाएं ऐसा काजल जो घंटों रहे बरकरार

DIY Long Lasting Kajal: अगर आपका काजल भी लगाते ही फैल जाता है और पूरा मेकअप बिगाड़ देता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. घर पर सिर्फ कुछ साधारण सी चीजों की मदद से आप ऐसा काजल बना सकती हैं, जो लगाने में भी आसान है और लंबे समय तक आंखों की खूबसूरती को बनाए रख सकता है.

DIY Long Lasting Kajal: आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काजल हमेशा ही लड़कियों की पहली पसंद रहा है. जब बात काजल की होती है, तो अक्सर लड़कियां मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, क्योंकि कंपनियों का दावा होता है कि उनके ये प्रोडक्ट्स कई-कई घंटों तक बिना खराब हुए एक फ्रेश लुक दे सकते हैं. लेकिन इस्तेमाल करने पर पता चलता है कि प्रोडक्ट महंगा होने के बावजूद कई बार फैल जाता है और पूरे लुक को बिगाड़कर रख देता है. ऐसे में न सिर्फ सारा मेकअप खराब हो जाता है, बल्कि ऐसे में बार-बार शीशा देखना और असहाय महसूस करना कितना निराशाजनक हो सकता है. इसके अलावा, कई बार दुकानों में मिलने वाले काजल में केमिकल्स भी होते हैं, जिस वजह से आंखों में जलन, पानी आना और इस तरह की अन्य परेशानियां होने लगती हैं.

ऐसे में अगर आप भी एक ऐसा काजल चाहती हैं जो 100 प्रतिशत नेचुरल हो, आपकी आंखों को ठंडक दे और सुबह से शाम तक बिना फैले टिका रहे, तो आप इस तरह का काजल काफी आसानी से अपने घर पर भी बना सकती हैं. घर पर बने इस काजल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे तैयार करने के लिए आपको बाहर से कोई महंगी चीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती. इसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली हर एक चीज आपको काफी आसानी से अपने घर पर ही मिल जाती है. तो चलिए जानते हैं इस लॉन्ग लास्टिंग काजल को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.

homemade long lasting kajal

घर पर काजल बनाने के लिए चाहिए ये 3 चीजें

घर पर केमिकल-फ्री और लॉन्ग लास्टिंग काजल बनाने के लिए आपको बस नीचे बताई गई चीजों की जरूरत होगी.

  • प्योर देसी घी या बादाम का तेल: यह काजल का मेन बेस बनता है और आंखों को मॉइस्चर देता है.
  • कॉटन की बत्ती: इसे जलाने पर जो धुआं निकलता है, उसी से हमें असली और प्योर काला काजल मिलेगा.
  • एक चुटकी भीमसेनी कपूर: यह काजल को वाटरप्रूफ बनाता है, जिससे यह फैलता नहीं है और आंखों को ठंडक भी देता है.
  • काजल बनाने के लिए इन चीजों के अलावा आपको एक दीया, दो छोटी कटोरियां और एक स्टील की प्लेट की जरूरत पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: चावल के पानी को समझते हैं बेकार? इससे घर पर बनाएं नेचुरल टोनर, चेहरे पर आएगा गजब का निखार

घर पर काजल बनाने का सबसे आसान तरीका

इस काजल को घर पर बनाने का तरीका बहुत ही सिंपल है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दीये में देसी घी या बादाम का तेल डालें. अब कॉटन की बत्ती में थोड़ा सा भीमसेनी कपूर लपेटकर दीये में रखें और दीया जला लें. इसके बाद दीये के दोनों तरफ दो छोटी कटोरियां रख दें ताकि वे स्टैंड का काम कर सकें. अब एक स्टील की प्लेट लें और उसे उल्टा करके दोनों कटोरियों के ऊपर ऐसे टिका दें कि दीये की लौ प्लेट के निचले हिस्से को छूती रहे. अब इस दीये को 15 से 20 मिनट तक जलने दें. ऐसा करने से धीरे-धीरे प्लेट के नीचे एकदम गाढ़ी काली लेयर जमा होने लगेगी. जब दीया खुद ही बुझ जाए और प्लेट ठंडी हो जाए, तो एक साफ चम्मच की मदद से उस काली लेयर को खुरचकर किसी छोटी सी डिब्बी में निकाल लें.

काजल को वाटरप्रूफ और स्मूद कैसे बनाएं?

जब आप प्लेट से उस खुरचन को निकालेंगे, तो वह उस समय पूरी तरह से सूखा हुआ ही होगा. इसे क्रीमी और वाटरप्रूफ बनाने के लिए आपको सिर्फ इसमें 2 से 3 बूंदें देसी घी या फिर आल्मंड ऑयल की मिक्स करनी होंगी. आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि तेल बहुत ज्यादा न हो जाए, वरना काजल बहने लग जाएगा. अब इसे साफ माचिस की तीली या फिर ब्रश से अच्छी तरह से मिक्स कर लें. सिर्फ इतना करते ही आपका होममेड लॉन्ग-लास्टिंग काजल एकदम तैयार हो जाता है.

घर के बने काजल के जबरदस्त फायदे

घर पर बना यह लॉन्ग-लास्टिंग काजल आपकी आंखों को सिर्फ खूबसूरत नहीं बनाता है, बल्कि यह उनकी देखभाल भी करता है. देसी घी आपकी आंखों की ड्राइनेस और जलन को कम करने में मदद करता है. वहीं, इसमें कपूर होने की वजह से आपकी आंखों को ठंडक मिलती है और धूल-मिट्टी की वजह से होने वाली परेशानियों से भी आप बची रहती हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई केमिकल नहीं है, इसलिए यह पूरी तरह से सेफ है. इस काजल को आप किसी भी साफ डिब्बी में बंद करके महीनों तक चला सकती हैं. इसे एक बार लगाएं और दिनभर बिना फैलने की टेंशन के बेफिक्र रहें.

ये भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स और सूजी आंखों से हैं परेशान? महंगी आई क्रीम छोड़कर घर पर बनाएं ये आसान जेल, जानें लगाने का सही तरीका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >