बार-बार पड़ते हैं बीमार? किचन में बनी ये ड्रिंक आपको अंदर से बना देगी मजबूत

Immunity Booster Drink: अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के अपनी इम्युनिटी को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान सा ड्रिंक आपकी डेली रूटीन में बड़ा बदलाव ला सकता है. किचन में मौजूद साधारण चीजों से तैयार यह ड्रिंक आपको अंदर से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है.

Immunity Booster Drink: अगर हर बार बदलते मौसम के साथ बीमार पड़ने लगते हैं या फिर आपको सर्दी, गले में खराश या फिर थकान की प्रॉब्लम रहती है, तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की साबित हो सकती है. अगर आपके साथ बदलते मौसम में इनमें से कोई भी प्रॉब्लम होती है तो हो सकता है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो. इम्युनिटी के कमजोर होने के पीछे एक बड़ी वजह यह भी हो सकती है कि, आज की बिजी लाइफस्टाइल में हम अपने खाने-पीने का ध्यान उस तरह से रख नहीं पाते है, जितनी हमें जरूरत है. लेकिन, एक अच्छी बात यह भी है कि आपको अपनी इम्युनिटी को बूस्ट करने के लिए किसी महंगे सप्लीमेंट या फिर दवाई की जरूरत नहीं है. आपकी किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करके ही एक ऐसी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं, जो आपके शरीर को अंदर से मजबूती देने में काफी हद तक मदद करेगी. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं और साथ ही इस ड्रिंक को किस तरह से बनाया जा सकता है, यह भी जानते हैं.

किचन में मौजूद इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

इस इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको सिर्फ कुछ सिंपल सी चीजों की ही जरूरत पड़ेगी. इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको अदरक, हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी, शहद और नींबू की जरूरत पड़ने वाली है. इन सभी चीजों में आपको एंटीऑक्सिडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनने में मदद करते हैं. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि अगर इनमें से किसी भी चीज से आपको एलर्जी है, तो उसे अपनी ड्रिंक में भूलकर भी शामिल न करें. इसके अलावा अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह एक बार जरूर ले लें.

ये भी पढ़ें: खाली पेट इन चीजों का सेवन बदल देगा आपकी पूरी लाइफस्टाइल, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर और दिनभर रहेंगे एक्टिव

इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक बनाने का आसान तरीका

इस ड्रिन्की को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक ग्लास में पानी ले और उसे उबालने के लिए रख दें. इसके बाद इसमें आधे चम्मच के बराबर कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें. अब इसमें चुटकीभर हल्दी, 2 से 3 काली मिर्च और एक छोटा टुकड़ा दालचीनी का डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से उबालें करीबन 5 से 7 मिनट तक. जब आप इन्हें उबाल लेंगे, तो इनमें मौजूद सभी न्यूट्रिएंट्स पानी में घुल जाएंगे. इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने के लिए रख दें. जब यह थोड़ा सा गुनगुना रह जाए, तो इसमें आधे नींबू का रस और 1 चम्मच शहद डाल दें. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि आप शहद को कभी भी बहुत ही ज्यादा गर्म पानी में न डालें.

कब और कैसे करें इसका सेवन?

अगर आप इस ड्रिंक का पूरा फायदा पाना चाहते हैं, तो इसे या तो सुबह खाली पेट पीएं या फिर रात को सोने से पहले. जब आप इसे रेगुलर बेसिस पर पीना शुरू करते हैं तो आपकी इम्युनिटी बेहतर होने लग जाती है. आपको इस इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक का सेवन दिन में सिर्फ एक बार ही करना है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 महीने जिम जाने के बाद बॉडी में दिखने लगते हैं ये चौंकाने वाले बदलाव, जानेंगे तो आज ही ले लेंगे मेंबरशिप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >