Custard Pudding Recipe: बेहद कम मेहनत और साधारण सामग्री के साथ अगर कुछ शानदार मीठा बनाना हो, तो कस्टर्ड पुडिंगसे बेहतर कुछ नहीं है. यह पुडिंग अपने मलाईदार टेक्सचर और कैरामेल के लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको किसी महंगे ओवन या घंटों की मेहनत की जरूरत नहीं है. बस दूध, चीनी और कस्टर्ड पाउडर से ही आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा डेजर्ट तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इस मुंह में घुल जाने वाली पुडिंग को बनाने का सबसे आसान तरीका.
कस्टर्ड पुडिंग बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
दूध – 2 कप (500 ml)
केसर – कुछ धागे
इलायची पाउडर – 3 इलायची
दूध – 1/2 कप (125 ml)
कस्टर्ड पाउडर – 5 टेबलस्पून
कंडेंस्ड मिल्क – 5 टेबलस्पून
मिल्क पाउडर – 4 टेबलस्पून
सूखा नारियल (डेसिकेटेड कोकोनट) – 5 टेबलस्पून
घर पर बिना ओवन के कस्टर्ड पुडिंग कैसे बनाएं?
1. कस्टर्ड पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें. इसमें केसर और इलायची पाउडर डालें और चलाते हुए उबाल लें. फिर दूसरी कटोरी में थोड़ा दूध लें, उसमें कस्टर्ड पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि कोई गांठ न रहे.
2. जब दूध उबलने लगे तो कस्टर्ड वाला मिश्रण धीरे-धीरे डालें और लगातार चलाते रहें. धीमी आंच पर पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए. फिर गैस बंद कर दें.
3. अब एक प्लेट या मोल्ड में थोड़ा तेल या मक्खन लगाएं और तैयार मिश्रण उसमें डालकर बराबर फैला दें. इसे फ्रीज में 2 से 3 घंटे तक जमने के लिए रखें.
4. जब पुडिंग सेट हो जाए तो उसे प्लेट में निकालें. ऊपर से सूखा नारियल डालें और छोटे टुकड़ों में काट लें. ठंडा करके परोसें और टेस्टी कस्टर्ड पुडिंग एन्जॉय करें.
ये भी पढ़ें: Besan Halwa Recipe: इस देसी तरीके से बनाएं स्वादिष्ट बेसन का हलवा, खाने वाले चट कर जाएंगे पूरी कटोरी
ये भी पढ़ें: Carrot Cookies Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी, मीठी और हेल्दी गाजर की कुकीज, सर्दियों के लिए परफेक्ट
