Party Wear Saree: रेसेप्शन के लिए लहंगे की जगह चुनें पार्टी वियर साड़ी, दिखें स्टाइलिश और एलीगेंट

क्या आप रेसेप्शन के लिए लहंगे से हटकर कुछ नया पहनना चाहती हैं? ट्राई करें पार्टी वियर साड़ी और दिखें सबसे अलग

Party Wear Saree: रेसेप्शन के लिए लहंगे की जगह चुनें पार्टी वियर साड़ी, दिखें स्टाइलिश और एलीगेंट शादी के बाद होने वाले हर फंक्शन में लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है. खासतौर पर रेसेप्शन के मौके पर दुल्हन की ड्रेस पर सबकी नजर होती है. अगर आप लहंगे की जगह कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो पार्टी वियर साड़ी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

साड़ी न केवल आपको ट्रेडिशनल लुक देगी बल्कि आपकी पर्सनैलिटी में एक एलिगेंट टच भी जोड़ेगी. आइए जानते हैं, रेसेप्शन के लिए पार्टी वियर साड़ी को चुनने के बेहतरीन विकल्प और स्टाइलिंग टिप्स.

Party Wear Saree: पार्टी वियर साड़ी क्यों है खास?

रेसेप्शन पर साड़ी पहनना आपको एक ग्लैमरस और यूनिक लुक देता है. साड़ी पहनने से आप भारतीय परंपरा और आधुनिकता का एक खूबसूरत मिश्रण दिखा सकती हैं. इसके अलावा, यह पहनने में आरामदायक होती है और इसे आप अपनी पसंद और थीम के अनुसार स्टाइल कर सकती हैं.

Also Read: Year Ender 2024: स्लीवलेस ब्लाउज के साथ साड़ी ने जमकर बिखेरा जलवा, हर मौके पर बनी पहली पसंद

Party Wear Saree: रेसेप्शन के लिए पार्टी वियर साड़ी के विकल्प

1. सिल्क साड़ी का शाही लुक

Party wear saree: रेसेप्शन के लिए लहंगे की जगह चुनें पार्टी वियर साड़ी, दिखें स्टाइलिश और एलीगेंट

सिल्क साड़ी एक सदाबहार विकल्प है, जो आपको रॉयल और क्लासिक लुक देता है. बनारसी या कांजीवरम सिल्क साड़ी को गोल्डन जूलरी के साथ पेयर करें और अपने लुक को रिच बनाएं.

2. शिमरी और सीक्विन साड़ी

Party wear saree: रेसेप्शन के लिए लहंगे की जगह चुनें पार्टी वियर साड़ी, दिखें स्टाइलिश और एलीगेंट

अगर आप कुछ मॉडर्न और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो शिमरी या सीक्विन साड़ी परफेक्ट विकल्प है. यह साड़ी लाइटिंग में चमकती है और आपको एक पार्टी-रेडी लुक देती है.

3. रफल साड़ी का ग्लैमरस लुक

Party wear saree: रेसेप्शन के लिए लहंगे की जगह चुनें पार्टी वियर साड़ी, दिखें स्टाइलिश और एलीगेंट

रफल साड़ी आजकल बहुत ट्रेंड में है. यह साड़ी आपको एक वेस्टर्न टच के साथ ट्रेडिशनल लुक देती है. इसे आप स्लीवलेस या ऑफ-शोल्डर ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं.

4. नेट साड़ी का सॉफ्ट और स्टाइलिश अंदाज

Party wear saree: रेसेप्शन के लिए लहंगे की जगह चुनें पार्टी वियर साड़ी, दिखें स्टाइलिश और एलीगेंट

नेट साड़ी आपको एक सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक देती है. इसे कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पहनें और अपने लुक को एलीगेंट बनाएं.

5. फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी

Party wear saree: रेसेप्शन के लिए लहंगे की जगह चुनें पार्टी वियर साड़ी, दिखें स्टाइलिश और एलीगेंट

फ्लोरल प्रिंट साड़ी रेसेप्शन के लिए एक फ्रेश और खूबसूरत विकल्प हो सकती है. हल्के रंग और पेस्टल शेड्स में यह साड़ी बेहद आकर्षक लगती है.

Also Read: Aditi Rao Hydari Kundan Earring Style for Wedding: अपनाएं अदिति राव हैदरी के कुंदन इयररिंग्स स्टाइल, बनें खूबसूरती की मिसाल

Party Wear Saree: साड़ी को स्टाइल करने के टिप्स

  • जूलरी: अपने साड़ी के साथ मिनिमल जूलरी पहनें, जैसे चोकर नेकलेस या डैंगलिंग ईयररिंग्स.
  • ब्लाउज: साड़ी के साथ कंट्रास्ट या मैचिंग ब्लाउज चुनें, जो आपके लुक को कॉम्प्लिमेंट करे.
  • हेयरस्टाइल: रेसेप्शन लुक के लिए बन या वेवी ओपन हेयर स्टाइल चुनें.
  • एक्सेसरी: क्लच बैग और हील्स आपके लुक को कम्पलीट करेंगे.

रेसेप्शन पर लहंगे की जगह पार्टी वियर साड़ी पहनना न केवल आपको भीड़ से अलग दिखाएगा, बल्कि यह आपको आरामदायक और स्टाइलिश फील भी कराएगा. तो इस बार अपने रेसेप्शन पर साड़ी को एक मौका दें और सभी को अपनी खूबसूरती से प्रभावित करें.

Also Read:Rashmika Saree Look For Wedding: श्रीवल्ली के ये साड़ी लुक्स करें ट्राय, दिखें बिल्कुल परफेक्ट

Also Read: Alia Bhatt Inspired Saree Look: आलिया भट्ट की तरह आप भी ट्राई करें यह साड़ी लुक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >