घर पर बनाएं चाइनीज स्प्रिंग डोसा - शेफ सजीव कपूर की खास फ्यूजन रेसिपी

क्रिस्पी डोसे में चाइनीज स्टाइल वेजिटेबल फिलिंग का मजेदार फ्यूजन - सीखें मशहूर शेफ सजीव कपूर की आसान और टेस्टी चाइनीज स्प्रिंग डोसा रेसिपी, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं.

Chinese Spring Dosa Recipe by Sanjeev Kapoor: कभी-कभी हम वही पुराना डोसा खाकर बोर हो जाते हैं और कुछ नया ट्राई करने का मन करता है. ऐसे में मशहूर शेफ सजीव कपूर की यह चाइनीज स्प्रिंग डोसा रेसिपी आपकी क्रैविंग को शांत करेगी.

प्लेन डोसा बनाना आसान होता है लेकिन इस रेसिपी में सजीव कपूर ने सिम्पल डोसे को इंडो-चाइनीज ट्विस्ट देकर उसे बिल्कुल नए स्वाद में बदल दिया है. क्रिस्पी डोसे के अंदर सोया सॉस, शेजवान सॉस और ढेर सारी करारी सब्जियों की फिलिंग इसे स्प्रिंग रोल जैसा स्वाद देती है. अगर आप घर पर कुछ नया, टेस्टी और थोड़ा रेस्टोरेंट-स्टाइल बनाना चाहते हैं, तो यह स्प्रिंग डोसा रेसिपी जरूर ट्राई करें.

चाइनीज स्प्रिंग डोसा रेसिपी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

डोसा बैटर के लिए

  • 1 कप चावल
  • ½ कप मूंग दाल
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी

चाइनीज स्टाइल स्प्रिंग फिलिंग के लिए

  • 1 प्याज (लंबा कटा हुआ)
  • 1 कप पत्ता गोभी (बारीक कटी)
  • 1 शिमला मिर्च (पतली कटी)
  • 1 गाजर (जूलियन कटी)
  • 2 स्प्रिंग अनियन (हरा हिस्सा)
  • 2 चम्मच सोया सॉस
  • 1 चम्मच शेजवान सॉस
  • ½ कप स्प्राउटेड मूंग
  • 1 चम्मच तेल
  • नमक स्वादानुसार

चाइनीज स्प्रिंग डोसा बनाने की रेसिपी (Chinese Spring Dosa Recipe)

सबसे पहले चावल और मूंग दाल को 4-5 घंटे भिगोकर पीस लें और बैटर को रात भर फर्मेंट होने के लिए रख दें. फर्मेंट होने के बाद इसमें नमक मिलाएं.

अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें प्याज, गाजर, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च डालकर हल्का सा टॉस करें. अब इसमें सोया सॉस, शेजवान सॉस और स्प्राउटेड मूंग डालकर 2 मिनट चलाएं और गैस बंद कर दें.

अब तवा गरम करें और उस पर डोसा बैटर पतला फैलाएं. किनारों पर थोड़ा तेल डालें और डोसा क्रिस्पी होने दें. डोसे पर तैयार वेजिटेबल फिलिंग फैलाएं, डोसा को फोल्ड करें और हल्का सा सेक लें.

गरमा-गरम चाइनीज स्प्रिंग डोसा सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चिली गार्लिक पनीर तवा फ्राइ नोट करें शेफ संज्योत कीर की चटपटी रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >