क्यों दूसरों से उम्मीद रखना बन जाता है दुखों का सबसे बड़ा कारण? आचार्य चाणक्य की ये बातें आपको लग सकती हैं कड़वी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की यह सीख हमें जीवन को बेहतर तरीके से समझने में मदद करती है. इस आर्टिकल में बताया गया है कि क्यों हर किसी से ज्यादा उम्मीदें रखना धीरे-धीरे हमारे दिमाग, सोच और रिश्तों पर असर डालने लगता है. यह हमें सिखाता है कि कैसे सही बैलेंस बनाकर जीवन को आसान बनाया जा सकता है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुषों में से एक माना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि मानव स्वभाव को भी गहराई से समझते थे. अपनी नीतियों में उन्होंने जीवन से जुड़ी कई जरूरी बातें बताई हैं, जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाती हैं. आचार्य चाणक्य की नीतियों में ऐसी कई सीखें मिलती हैं जो मेंटल पीस और सफल जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने यह भी बताया है कि आखिर क्यों आपको दूसरों से ज्याद उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए. चाणक्य के अनुसार जब आप दूसरों से ज्याद उम्मीद रखने लगते हैं, तो आपके हाथ निराशा लगने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ऐसा न हो इसलिए आपके लिए अपने जीवन में बैलेंस बनाकर रखना और भी जरूरी हो जाता है. तो चलिए जानते हैं हर किसी से ज्यादा उम्मीद रखना क्यों आपके लिए ही नुकसानदेह साबित हो सकता है.

बढ़ सकती है आपकी निराशा

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब हम किसी से भी हद से ज्यादा उम्मीद रखने लग जाते हैं, और वह हमारी उम्मीदों को पूरा नहीं करता है, तो हमारे हाथ सिर्फ गहरी निराशा ही लगती है. इसकी वजह से देखते ही देखते हमारा मन कमजोर भी पड़ने लग जाता है. चाणक्य नीति के अनुसार दूसरों के व्यवहार को कंट्रोल करना हमारे हाथों में नहीं होता है. यह एक बड़ी वजह है कि हमें दूसरों से ज्यादा उम्मीदें लगाकर नहीं रखनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: हर बात पर तुरंत रिएक्ट करना क्यों आपको कमजोर बना सकता है? आचार्य चाणक्य से जानें पूरा सच

रिश्तों में बढ़ता है स्ट्रेस

चाणक्य नीति के अनुसार दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखना आपके रिश्ते में स्ट्रेस को जन्म देता है. हम हमेशा यह सोचते रहते हैं कि सामने वाला इंसान हर बार हमारे ही अनुसार बर्ताव और व्यवहार करे, लेकिन हर इंसान की अलग सोच और लिमिट्स होती हैं. ऐसे में जब सामने वाला इंसान हमारी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है तो गलतफहमियां और झगड़े होने शुरू हो जाते हैं. इस वजह से कई बार रिश्तों में दूरियां भी आने लग जाती हैं.

मेंटल पीस खत्म हो जाती है

जब आप लगातार दूसरों से उम्मीदें लगाकर बैठे रहते हैं और ये टूट जाती हैं तो आपका मन अशांत रहने लग जाता है. ऐसा होने पर आपके दिमाग में हमेशा यह चलता रहता है कि मुझे वह क्यों नहीं मिला जैसा मुझे चाहिए था. आपके अंदर की यह सोच आपके मेंटल स्ट्रेस को बढ़ाने का काम करती है और साथ ही आपके हर एक खुशी को खत्म कर देती है. आचार्य चाणक्य की नीतियां हमें बताती हैं कि आपको शांति बाहर नहीं बल्कि सबसे पहले अपने अंदर ढूंढनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा

खुद पर भरोसा कम हो जाता है

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब हम दूसरों पर ही ज्यादा उम्मीदें लगाकर बैठे रहते हैं, तो हम खुद पर भरोसा करना बंद कर देते हैं. हम ऐसा सोचने लगते हैं कि हमारे सभी काम और खुशियां दूसरों पर निर्भर करते हैं. किसी भी इंसान के अंदर की यह सोच उसे कमजोर बनाने का काम करती है. चाणक्य नीति के अनुसार खुद पर भरोसा रखने वाला इंसान ही जीवन में आगे चलकर सफल होता है.

लोगों से दूरियां बढ़ने लगती हैं

जब हम दूसरों से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखने लगते हैं, तो वे भी एक समय के बाद हमसे दूरी बनाना शुरू कर देते हैं. सामने वाले इंसान को कई बार ऐसा भी महसूस होने लगता है कि हम उनसे कुछ न कुछ पाना ही चाहते हैं. लंबे समय तक ऐसा होते रहने की वजह से रिश्तों में अपनापन कम हो जाता है और हम एक दूसरे से इमोशनली दूर भी होने लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >