Chanakya Niti: पिछले जन्म के अच्छे कर्मों के फल है आपके ये सुख

Chanakya Niti: अगर आप इस जनम में कुछ सुख भोग रहे हैं तो कई बार ये आपके पिछले जन्म के अच्छे कर्मों के नतीजे हो सकते हैं. चलिए जानते हैं चाणक्य नीति का इस बारे में क्या है कहना.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे बड़े विद्वानों के रूप में भी जाना जाता है. उन्हें एक महान कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी पहचाना जाता है. केवल यहीं नहीं, आचार्य चाणक्य एक टीचर, फिलोसोफर और इकोनॉमिस्ट भी रह चुके थे. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल में कई नीतियों की रचना की है जिनमें उन्होंने अलग-अलग विषयों पर जानकारी या फिर कहें तो ज्ञान साझा किया है. चाणक्य ने एक नीति की रचनी की है जिसमें उन्होंने किसी भी इंसान के पिछले जन्म के कर्मों और इस जन्म में उसकी वजह से मिलने वाले सुखों का भी जिक्र किया है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन सुखों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको आपके पिछले जन्म के अच्छे कर्मों की वजह से मिलते हैं. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

एक अच्छा लाइफ पार्टनर

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपको इस जन्म में एक अच्छा जीवन साथी मिला है तो यह आपके पिछले जीवन के ही कोई अच्छे कर्मों के नतीजे हैं.

Also Read: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं देखना पड़ेगा हार का चेहरा, सुबह उठकर सबसे पहले करें ये काम

Also Read: Chanakya Niti: चाणक्य ने बताया संकट के समय याद रखें ये 3 बातें, नहीं फसेंगे कभी

Also Read: Chanakya Niti: महिलाएं इन बातों को किसी के भी साथ न करें शेयर, मान-सम्मान को होता है नुकसान

दान-पुण्य कर पाना

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपके पिछले जन्म के अच्छे कर्मों के अनुसार ही आपको इस जन्म में दान-पुण्य करने का मौका मिलता है.

फिनांशियल मैनेजमेंट

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप अपने इस जन्म में पैसे बचा पा रहे हैं या फिर फिनांशियल तौर पर स्टेबल हैं तो यह आपके पिछले जन्म के अच्छे कर्मों का नतीजा है.

अच्छा परिवार

अगर आपको इस जन्म में एक अच्छा परिवार मिला है तो यह भी आपके पिछले जन्म के अच्छे कर्मों का ही एक नतीजा हो सकता है.

Also Read: Chanakya Niti: अगर आप में हैं ये गुण तो सफलता जरूर चूमेगी आपके कदम

LifeStyle Trending Video

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >