इन 6 लोगों पर भरोसा करने से पहले 10 बार सोचें, वरना जीवन भर घिर सकते हैं परेशानियों से

चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जीवन में कुछ लोगों और परिस्थितियों पर आँख बंद करके भरोसा करना भारी पड़ सकता है. इस लेख में जानिए चाणक्य नीति का वह श्लोक, उसका अर्थ और वे 6 स्थितियाँ जिन पर भरोसा करते समय हमेशा सावधान रहना चाहिए.

Chanakya Niti on Trust: जीवन में विश्वास करना जरूरी है, लेकिन गलत व्यक्ति पर किया गया भरोसा कई बार पूरे जीवन को संकट में डाल सकता है. कई लोग बिना सोचे-समझे दूसरों पर भरोसा कर लेते हैं और बाद में उन्हें धोखा, नुकसान या पछतावा झेलना पड़ता है. इसी सच्चाई को समझाते हुए आचार्य चाणक्य ने अपनी चाणक्य नीति में बताया है कि हर किसी पर आंख बंद करके विश्वास करना समझदारी नहीं है.

चाणक्य नीति का श्लोक

नखिनां च नदीनां च शृंगीणां शस्त्रपाणिनाम्।
विश्वासो नैव कर्तव्यः स्त्रीषु राजकुलेषु च॥

श्लोक का अर्थ

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि नाखून या पंजे वाले हिंसक पशु, नदियां, सींग वाले पशु, हथियार धारण करने वाले व्यक्ति, स्त्रियां और राजपरिवार – इन छह पर कभी भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इनकी प्रकृति और परिस्थितियां अचानक बदल सकती हैं.

इन 6 पर क्यों नहीं करना चाहिए पूर्ण विश्वास (Chanakya Niti on Trust)

1.शेर, बाघ या भालू जैसे हिंसक पशु स्वभाव से आक्रामक होते हैं. यदि वे शांत भी दिखाई दें, तो भी उन पर पूरी तरह भरोसा करना खतरे से खाली नहीं होता.

2. नदी का बहाव और गहराई समय-समय पर बदलती रहती है. इसलिए किसी के कहने मात्र से नदी पार करना या उसके बारे में निश्चित धारणा बनाना जोखिम भरा हो सकता है.

3. सांड या बैल जैसे पशु कभी भी अचानक हमला कर सकते हैं. इसलिए उनसे दूरी और सावधानी रखना ही बेहतर होता है.

4. जिस व्यक्ति के पास हथियार हो, वह क्रोध या स्वार्थ में कभी भी उसका उपयोग कर सकता है. इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क रहना आवश्यक है.

5. चाणक्य का यह कथन उस समय की सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों के संदर्भ में है. उनका आशय यह है कि किसी भी व्यक्ति-चाहे स्त्री हो या पुरुष इन पर बिना समझे-बूझे अंधविश्वास नहीं करना चाहिए. कई बार भावनाओं, रिश्तों या परिस्थितियों के कारण व्यक्ति का व्यवहार बदल सकता है. इसलिए चाणक्य सलाह देते हैं कि संबंधों में भी विवेक और समझ बनाए रखें.

6. राजनीति और सत्ता का स्वभाव परिवर्तनशील होता है. इसलिए राजपरिवार या सत्ता से जुड़े लोगों के निर्णय और संबंध अक्सर परिस्थितियों के अनुसार बदल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: संगति का प्रभाव: चाणक्य नीति का यह श्लोक बताता है क्यों जरूरी है सही लोगों का साथ

यह भी पढ़ें: आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में सबसे महत्वपूर्ण हैं ये 3 चीजें, इन्हें समझ लिया तो जीवन हो जाएगा सफल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >