Chanakya Niti: जीवन में सफलता, संस्कार और सही दिशा केवल शिक्षा से ही नहीं मिलती, बल्कि हमारी संगति भी उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि मनुष्य जिस वातावरण और जिन लोगों के साथ रहता है, वैसा ही उसका व्यक्तित्व बन जाता है. चाणक्य नीति का एक श्लोक सत्संग की इसी शक्ति को बेहद सुंदर उदाहरणों के साथ समझाता है.
दर्शनध्यानसंस्पर्शैर्मत्स्यी कूर्मी च पक्षिणी।
शिशुं पालयते नित्यं तथा सज्जनसंगतिः॥
श्लोक का अर्थ
इस श्लोक में बताया गया है कि मछली, कछुआ और पक्षी अपने बच्चों का पालन अलग-अलग तरीकों से करते हैं.
- मछली अपने बच्चों को सिर्फ देखकर उनका पालन करती है.
- कछुआ ध्यान और मन से अपने बच्चों की रक्षा करता है.
- पक्षी अपने बच्चों को स्पर्श और स्नेह से पालते हैं.
इसी तरह सज्जनों की संगति भी मनुष्य का पालन-पोषण और मार्गदर्शन करती है, यानी अच्छे लोगों का साथ हमें सही सोच, संस्कार और सफलता की दिशा देता है.
जीवन में सत्संग क्यों जरूरी है? पढ़ें Chanakya Niti के महत्वपूर्ण विचार
- मनुष्य का स्वभाव और सोच काफी हद तक उसके आसपास के लोगों से प्रभावित होती है. इसलिए हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायक लोगों के साथ रहना चाहिए.
- जब हम समझदार और अनुभवी लोगों के साथ रहते हैं तो जीवन के कठिन फैसले लेना आसान हो जाता है.
- चाणक्य के अनुसार गलत लोगों की संगति धीरे-धीरे व्यक्ति के चरित्र, सोच और भविष्य को नुकसान पहुंचा सकती है.
- अच्छे और विद्वान लोगों के साथ रहने से नई बातें सीखने और जीवन को बेहतर बनाने की प्रेरणा मिलती है.
- सज्जनों का साथ मन में शांति, संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा पैदा करता है.
- जब आसपास प्रेरित करने वाले लोग होते हैं, तो लक्ष्य तक पहुंचना और जीवन में आगे बढ़ना अधिक सरल हो जाता है.
यह भी पढ़ें: इन 6 लोगों पर भरोसा करने से पहले 10 बार सोचें, वरना जीवन भर घिर सकते हैं परेशानियों से
यह भी पढ़ें: आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में सबसे महत्वपूर्ण हैं ये 3 चीजें, इन्हें समझ लिया तो जीवन हो जाएगा सफल
