भीड़ में भी अलग दिखेगी आपकी शख्सियत, आचार्य चाणक्य से सीखें अपनी बात को वजनदार बनाने के गुप्त तरीके

Chanakya Niti: चाणक्य नीति हमें बताती है कि सिर्फ बोलना काफी नहीं होता, असली असर आपके अंदाज में होता है. जब आप समझदारी से, साफ सोच के साथ और सही मौके पर अपनी बात रखते हैं, तो लोग खुद-ब-खुद आपकी ओर ध्यान देने लगते हैं और आपकी बातों को वैल्यू देते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. कहा जाता है अगर आप एक सुखद, समृद्ध और सम्मान से भरा जीवन जीना चाहते हैं तो आपको इनकी बताई हुई बातों को अपनी जिंदगी में शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कई तरह की बातें कहीं हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जिनकी बातों को अक्सर लोग सुनकर भी अनसुना कर देते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपके दिमाग में यह सवाल तो जरूर आया होगा कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? या फिर आपके लिए सिर्फ किसी बात को कहना ही काफी होता है? चाणक्य की नीतियों में हमें इन दोनों ही सवालों का बहुत ही गहरा और आसान सा जवाब मिल जाता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप चाहते हैं कि हर कोई आपकी बातों को सुने, तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इन बातों का ख्याल रखते हैं तो आपको फर्क साफ दिखाई देने लगता है. तो चलिए जानते हैं आखिर किस तरह से आप लोगों तक अपनी बातों को पहुंचा सकते हैं ताकि वे आपकी बातों को ध्यान से सुनना शुरू कर दें.

बोलने से पहले सोचें और हालात को समझें

आचार्य चाणक्य की माने तो किसी भी व्यक्ति की कही गयी बातें उसी समय असरदार मानी जाती हैं जब वह अपनी बातों को सोच-समझकर और हालात को ध्यान में रखकर कहता है. अगर बातें जल्दबाजी में कही जाए तो हो सकता है कि लोग उन्हें गलत समझ लें या फिर उनका गलत अर्थ निकाल लें. ऐसा न हो इसलिए कोई भी बात कहने से पहले यह जरूर समझ लें कि उस समय सामने वाले की मेंटल कंडीशन कैसी है और आपकी कही गयी बातों का उसपर क्या असर पड़ेगा. जब आप सही सोच के साथ किसी बात को कहते हैं, तो वह ज्यादा बैलेंस्ड, इफेक्टिव और सम्मान दिलाने वाली बन जाती है.

आसान, साफ और इफेक्टिव भाषा का इस्तेमाल करें

अगर आप चाहते हैं कि लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनें ही नहीं, बल्कि उन्हें समझें भी, तो आपको सबसे पहले अपनी भाषा को जितना हो सके आसान और साफ बनाने की कोशिश करनी चाहिए. अगर आप बहुत ही ज्यादा कठिन और घुमावदार शब्दों का इस्तेमाल करेंगे तो हो सकता है कि सामने वाला इंसान इससे भ्रमित हो जाए. अगर ऐसा होता है तो आपकी बातों का असली मतलब कहीं खोकर रह जाता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार एक सीढ़ी और साफ बात हमेशा ज्यादा असर दिखाती है क्योंकि यह सीधे दिल और दिमाग तक पहुंचती है.

कॉन्फिडेंस और स्टेबिलिटी के साथ रखें अपनी बात

कॉन्फिडेंस किसी भी व्यक्ति के पर्सनालिटी को काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग बना सकता है. अगर आप अपनी बातों को झिझक कर, डर कर या फिर असमंजस के साथ लोगों से कहेंगे तो वे कभी भी आप पर भरोसा नहीं करेंगे. वहीं, जब आप एक साफ आवाज, स्टेबल सोच और कॉन्फिडेंस के साथ अपनी बातों को दूसरों के सामने रखते हैं, तो लोग स्वाभाविक तौर पर आपकी तरफ अट्रैक्ट होने लग जाते हैं. जब ऐसा होता है तो लोग आपकी बातों को ज्यादा गंभीरता से लेना भी शुरू कर देते हैं.

सही समय, सही जगह और सही माहौल का चुनाव करें

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको हर बात हर समय और हर जगह पर नहीं कहनी चाहिए। उनके अनुसार किसी भी बात का असर उसके समय और जगह पर भी निर्भर करता है. अगर आप सही समय पर एक सही बात कहेंगे, तो उसका असर काफी ज्यादा बढ़ जाएगा. लेकिन अगर आप गलत समय और गलत माहौल में कोई जरूरी बात कहेंगे, तो लोग उसे नजरअंदाज करना भी शुरू कर देंगे. ऐसा न हो इसलिए हमेशा अपनी बातों को रखने से पहले हालात को जरूर समझ लें.

विनम्रता और सम्मान के साथ बात करें

जब आप किसी भी बात को अहंकार में आकर या फिर कठोर तरीके से कहते हैं, तो वह कभी भी लंबे समय तक अपना असर नहीं छोड़ती हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई व्यक्ति विनम्र है तो लोग उसकी बातों को जल्दी स्वीकारते हैं और उसका सम्मान भी करते हैं. उनके अनुसार शब्दों में अगर शालीनता, सम्मान और नरमी रखी जाए, तो ऐसे में सामने वाला इंसान आपकी बातों को सुनने के लिए हमेशा तैयार रहता है. विनम्रता से सिर्फ आपकी बातें इफेक्टिव नहीं बनती हैं, बल्कि आपकी पर्सनालिटी भी अट्रैक्टिव बनती है.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी दूसरों के इशारों पर नाच रहे हैं? आपकी इन कमजोरियों की वजह से लोग आपको आसानी से कर लेते हैं कंट्रोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >