Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सांप का जहर सिर्फ एक बार नुकसान पहुंचाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो तिल-तिल कर आपका जीवन बर्बाद कर देते हैं. हम अक्सर ऐसे चेहरों पर भरोसा कर लेते हैं जो बाहर से दोस्त और अंदर से दुश्मन होते हैं. अगर आप भी लोगों को पहचानने में धोखा खा जाते हैं, तो चाणक्य की ये बातें आपकी आंखें खोल देंगी. अपनी भलाई के लिए जान लीजिए कि किन लोगों के साथ खड़े रहना मौत को दावत देने जैसा है.
इन लोगों से रहें सावधान
मीठा बोलने वाले शत्रु: चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति आपके सामने बहुत मीठी बातें करता है लेकिन पीठ पीछे बुराई, वह सबसे घातक है. ऐसा इंसान उस घड़े के समान है जिसके ऊपर दूध लगा है पर अंदर जहर भरा है.
लालची मित्र: जो लोग सिर्फ जरूरत के समय आपके साथ दिखते हैं, वे कभी आपके सगे नहीं हो सकते. धन या स्वार्थ खत्म होते ही ये लोग साथ छोड़ देते हैं और संकट में डाल देते हैं.
ईर्ष्यालु पड़ोसी या रिश्तेदार: आपकी तरक्की देखकर जलने वाले लोग कभी सही सलाह नहीं देंगे. वे हमेशा आपको नीचा दिखाने का मौका ढूंढते हैं, इसलिए अपनी योजनाएं गुप्त रखें.
बिना कारण गुस्सा करने वाले: जो इंसान अपनी जुबान और गुस्से पर काबू नहीं रख सकता, वह किसी का भी नुकसान कर सकता है. ऐसे लोगों की संगत से बचना ही बेहतर है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: धोखेबाज इंसान की पहचान कैसे करें? आचार्य चाणक्य की इन नीतियों में छिपा है खुशहाल जीवन का राज
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: असली दोस्त और दुश्मन की पहचान कैसे करें? जानिए चाणक्य नीति की वो बातें जो आपको धोखे से बचाएंगी
Disclaimer:यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
