हर किसी को पसंद आएगा चना दाल पालक वड़ा, नोट करें रेसिपी

Chana Dal Palak Vada: शाम के समय मन कर रहा कुछ मेजदार स्नैक्स खाने का तो आप चना दाल पालक वड़ा तैयार कर सकते हैं. आइए बताते है आपको बनाने की रेसिपी.

Chana Dal Palak Vada: जब आपको शाम की हल्की-सी भूख का एहसास हो तब आप घर पर आसानी से चना दाल पालक वड़ा तैयार कर सकते हैं. ये चना दाल पालक वड़ा खाने में बहुत ही मजेदार होता है और बच्चों से लेकर बड़ों को खूब पसंद भी आता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर चना दाल पालक वड़ा बनाने की रेसिपी. 

चना दाल पालक वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चना दाल – 1 कप (3–4 घंटे भिगोई हुई)
  • पालक – 1 कप (बारीक कटा हुआ)
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा – आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी, अंदर से चीजी, तैयार करें टेस्टी ब्रेड चीज पकौड़ा

चना दाल पालक वड़ा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप चना दाल को अच्छे से धो लें. इसे 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए, तो इसका सारा पानी छान लें. 
  • अब चना दाल को मिक्सर जार में डालें और बिना ज्यादा पानी डाले दरदरा पीस लें. अब एक बड़े बर्तन में पिसी हुई दाल निकाल लें. इसमें बारीक कटा पालक डालें. 
  • अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को हाथ या चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं. 
  • अगर मिश्रण ज्यादा पतला लगे, तो 1–2 चम्मच बेसन या चावल का आटा मिला सकते हैं. अब हाथों को हल्का सा पानी लगाकर गीला कर लें. इसके बाद आप मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लें और गोल या चपटा वड़ा आकार दें. सभी वड़े पहले से बनाकर एक प्लेट में रख लें. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप धीरे-धीरे 3-4 वड़े तेल में डालें. इसे धीमी आंच पर पलट-पलट कर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें. तलने के बाद वड़ों को टिशू पेपर पर निकाल लें. 
  • अब आप तैयार हुए गरमा-गरम चना दाल पालक वड़े को हरी धनिया चटनी, इमली की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >