Beauty Tips: आज के समय में बिजी लाइफस्टाइल की वजह से रात को देर तक जागना एक आम बात बन गई है. चाहे काम का बोझ हो, बिस्तर पर लेटकर मोबाइल का इस्तेमाल करना हो, या फिर फैमिली और पार्टनर के साथ वेब सीरीज एन्जॉय करने की आदत, ये सब देर रात तक जागने के कारण बनते हैं. जब आप रात को देर तक जागते हैं, तो इसका असर सिर्फ आपकी सेहत पर ही नहीं पड़ता, बल्कि इसका सीधा प्रभाव आपके चेहरे पर भी देखने को मिलता है. अगर आप भी रात को देर तक जागते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए आंखें खोल देने वाला साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देर रात तक जागने की वजह से आपके चेहरे पर नजर आते हैं. तो चलिए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
डार्क सर्कल्स का बढ़ना
जब आप रात को देर तक जागते हैं तो इसका सबसे पहले और बड़ा असर आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स के रूप में देखने को मिलता है. जब आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो आंखों के आसपास वाली स्किन थकी हुई और काली सी दिखाई देने लगती है. समय के साथ ये डार्क सर्कल्स गहरे होते जाते हैं और आपके चेहरे की खूबसूरती घटने लगती है.
यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो किचन में मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं कर रहे हैं? फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
स्किन का बेजान और थका हुआ दिखना
जब आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो आपके शरीर को जरूरी आराम नहीं मिल पाता है. लंबे समय तक ऐसा होने से आपकी स्किन की नेचुरल ग्लो कम होने लगती है और आपका चेहरा काफी बेजान, रूखा और थका हुआ दिखने लग जाता है. अगर आप रात को अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं, तो इसके बाद चाहे आप कितने भी महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल क्यों न कर लें, आपके चेहरे की ग्लो वापस नहीं आ सकती है.
पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम
जब आप रात को देर तक जागते हैं, तो आपके शरीर में हार्मोनल बदलाव होने शुरू हो जाते हैं. ऐसा होने की वजह से चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की प्रॉब्लम बढ़ जाती है. जब आपकी नींद पूरी नहीं होती तो स्किन मेंइन ऑयल का प्रोडक्शन बढ़ने लगता है और पोर्स बंद होने शुरू हो जाते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि आपके चेहरे पर पिंपल्स निकलने लग जाते हैं. यह प्रॉब्लम छोटों में नहीं बल्कि युवाओं में ज्यादा देखने को मिलती है.
रिंकल्स और एजिंग के लक्षण
जब आप सही से अपनी नींद पूरी नहीं करते हैं, तो आपकी स्किन खुद को सही से रिपेयर नहीं कर पाती है. जब आप रात के समय चैन की नींद सोते है तो आपकी स्किन को खुद को रिपेयर करने का मौका मिलता है. लेकिन, जब आप रात को पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो यह प्रक्रिया ठीक से पूरी नहीं हो पाती है. रात को देर तक जागने की वजह से आपके चेहरे पर रिंकल्स, फाइन लाइन्स और एजिंग के लक्षण समय से पहले ही दिखने शुरू हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: धूप में बिताते हैं पूरा दिन? ये आसान रुटीन आपके चेहरे को रखेगा फ्रेश और हाइड्रेटेड
