Beauty Tips: हर इंसान अपने आप को खूबसूरत दिखना चाहता है. खूबसूरत और बेदाग त्वचा हर किसी को आकर्षित भी करती है. चेहरे में निखार लाने के लिए हम भी कई तरह के उपाय भी आजमाते हैं. कई बार तो महिलाएं चेहरे पर निखार लाने के लिए बाजार में मिलने वाली तरह-तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि यह बहुत अधिक कारगर साबित नहीं होता है. दूध की मलाई और बेसन से बना फेस मास्क चेहरे पर निखार लाने के लिए बहुत ही कारगर उपाय है. इस नुस्खे को पीढ़ियों से इस्तेमाल किया जा रहा है. दूध की मलाई और बेसन मिलकर स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करके नेचुरल क्लींजर का काम करता है. आज आपको सिंपल फेस मास्क बनाने की तरीका बताते हैं.
दूध की मलाई और बेसन से फेस मास्क बनाने की सामग्री
- दूध की मलाई – 1 टेबलस्पून
- बेसन – 1 टेबलस्पून
- गुलाब जल या कच्चा दूध – 2-3 बूंद
यह भी पढ़ें: Beauty Tips: इंस्टेंट निखार के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दूर होगी चेहरे की थकान
फेस मास्क लगाने का तरीका
- इस फेस मास्क को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से साफ कर लें.
- अब आप एक कटोरी में दूध की मलाई और बेसन को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- साथ ही इसमें थोड़ा गुलाब जल मिलाकर इसे स्मूथ पेस्ट बना लें.
- इस पेस्ट को आप चेहरे और गर्दन पर लगाएं और करीब 20 मिनट तक इसे सूखने दें.
- अब आप इसे हल्के हाथों से गुनगुने पानी से मसाज करते हुए अच्छे से धो लें.
- मलाई और बेसन वाला फेस मास्क लगाने के फायदे
- यह फेस मास्क स्किन टैनिंग और डेड स्किन को हटाकर चेहरे को नेचुरल ग्लो देता है.
- यह फेस मास्क ड्राय स्किन को पोषण देकर डीप मॉइस्चराइज करता है.
- इसका नियमित इस्तेमाल से त्वचा मुलायम बनती है.
- यह फेस मास्क दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को कम करके स्किन टोन में सुधार लाता है.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips In Hindi: मसूर दाल से दमक उठेगा चेहरा, बस जान लें लगाने का सही तरीका
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: दूध से चेहरे पर आएगा गजब का निखार, जान लें लगाने का सही तरीका
