Baby Names: हर जगह होगी आपकी बेटी के नाम की तारीफ, यहां से चुनें एक खूबसूरत ऑप्शन

Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक बेहद ही प्यारा ऑप्शन चुन सकते हैं. जब आप इनमें से अपनी बेटी के लिए एक नाम चुनते हैं तो हर कोई उसके नाम की तारीफ करता है.

Baby Names: किसी भी घर में जब एक बेटी का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी के मन में सिर्फ यह ख्याल होता है कि इसे किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. घर पर जब एक बेटी का जन्म होता है तो पूरे परिवार पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी है इस बच्ची के लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटी का जन्म हुआ है या फिर होने वाला है. आज हम आपकी बेटी के लिए बेहद ही खूबसूरत नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. जब आप अपनी बेटी के लिए इस लिस्ट में से एक नाम चुनते हैं तो जो भी इन्हें सुनता है एक बार तारीफ जरूर करता है. तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.

आपकी बेटी के लिए कुछ तारीफ के योग्य नाम

  • आरना: इस नाम का अर्थ होता है लहार या फिर नदी.
  • आयरा: इस नाम का अर्थ होता है सिद्धांत.
  • आशना: इस नाम का अर्थ होता है प्रिय.
  • अदाह: इस नाम का अर्थ होता है आभूषण.
  • बिपाशा: इस नाम का अर्थ होता है एक नदी.
  • ब्रिंदा: इस नाम का अर्थ होता है तुलसी.
  • ब्राम्ही: इस नाम का अर्थ होता है देवी सरस्वती.
  • भूमिजा: इस नाम का अर्थ होता है पृत्वी या फिर माता सीता.
  • चार्वी: इस नाम का अर्थ होता है खूबसूरत.
  • चैत्रा: इस नाम का अर्थ होता है नयी उज्जवल रौशनी.
  • चारू: इस नाम का अर्थ होता है सुखद.
  • छवि: इस नाम का अर्थ होता है प्रतिबिंब.
  • दीपाश्री: इस नाम का अर्थ होता है एक रौशनी.
  • दक्षिणा: इस नाम का अर्थ होता है भगवान को दिया गया दान.
  • दक्षता: इस नाम का अर्थ होता है कुशल.
  • दामिनी: इस नाम का अर्थ होता है बिजली.
  • ईश्वी: इस नाम का अर्थ होता है भगवान.
  • एकांशी: इस नाम का अर्थ होता है पूर्ण.
  • इवा: इस नाम का अर्थ होता है जिंदगी.
  • इवानी: इस नाम का अर्थ होता है पृथ्वी.

Also Read: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा रहेगा जीवन, अपनी राजकुमारी के लिए यहां से चुनें मां पार्वती से प्रेरित नाम

Also Read: Baby Names: आपकी प्यारी से बेटी के लिए ये हैं सबसे खूबसूरत और यूनिक नाम, साथ ही जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >