Baby Names: जीवन में खूब नाम और तरक्की कमाएगी आपकी बेटी, इस लिस्ट से चुनें एक खूबसूरत नाम

Baby Girl Names: अगर आप अपनी प्यारी सी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में इस लिस्ट से एक खूबसूरत नाम का चुनाव कर सकते हैं.

Beautiful Baby Girl Names: बच्चों के लिए एक सही नाम का चुनाव करना हमारे लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि हम अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं वह उसके साथ जीवनभर रहता है और इसी नाम से उसे पहचान भी मिलती है. आज की यह आर्टिकल उन पेरेंट्स के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो अपनी बेटी के लिए इस समय एक नाम की तलाश में है. आज हम आपको छोड़ी बच्चियों के लिए खूबसूरत नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. आप इन नामों में से अपनी बेटी के लिए कोई सा भी खूबसूरत और पॉपुलर नाम चुन सकते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको नामों के साथ ही इनके अर्थ भी बताने जा रहे हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

आपकी बेटी के लिए ये हैं कुछ खूबसूरत और यूनिक नाम

  • आकृति: इस नाम का अर्थ होता है रूप या फिर परछाई
  • अहाना: इस नाम का अर्थ होता है अमर
  • अक्षिता: इस नाम का अर्थ होता है सुरक्षित और असीमित
  • अंतरा: इस नाम का अर्थ होता है भीतर या फिर आंतरिक
  • अदिति: इस नाम का अर्थ होता है असीम
  • चयनिका: इस नाम का अर्थ होता है शीर्ष पर बैठा हुआ व्यक्ति
  • चित्रा: इस नाम का अर्थ होता है उज्जवल या फिर तस्वीर
  • धृषिता: इस नाम का अर्थ होता है विवेकपूर्ण
  • हिमाद्रि: इस नाम का अर्थ होता है बर्फ से ढकी चोटी
  • ईशा: इस नाम का अर्थ होता है रक्षा करने वाला
  • जिया: इस नाम का अर्थ होता है जीवन
  • ज्योत्सना: इस नाम का अर्थ होता है चांदनी या फिर रोशनी

Also Read: Baby Names: आपकी नन्ही सी जान के लिए परफेक्ट हैं ये नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Also Read: Baby Names: इस लिस्ट में है आपकी प्यारी सी बेटी के लिए एक से बढ़कर एक नाम, देखें और चुनें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >