Baby Names: आपकी क्यूट सी बेटी पर और भी प्यारे लगेंगे ये ट्रेंडी नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Baby Girl Names: अगर आप इस समय अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में इस लिस्ट से एक नाम का चुनाव कर सकते हैं. इस लिस्ट में हम आपकी बेटी के लिए कुछ यूनिक और ट्रेंडी नाम लेकर आये हैं.

Unique and Trendy Names for Girls: जब आपके घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में आपकी जिम्मेदारियां काफी हद तक बढ़ जाती हैं. आपको हमेशा उसकी जरूरतों और कम्फर्ट का ख्याल रखना पड़ता है. जब इस बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में माता-पिता और परिवार वालों के लिए एक जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है और वह होता है उसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. सही नाम का चुनाव करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है क्योंकि आप उसके लिए चाहे जिस भी नाम का चुनाव करें ये नाम ही उसे पहचान दिलाता है और उसके साथ जीवनभर रहता भी है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो इस समय अपनी प्यारी सी बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं. आज हम आपके लिए नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं जिनमें से आप अपनी बेटी के लिए कोई सा भी एक क्यूट और ट्रेंडी नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम इस समय ट्रेंडिंग पर चल रहे हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

आपकी बेटी के लिए ट्रेंडिंग नाम

याम्या: इस नाम का अर्थ होता है रात
राही: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो दूसरों को राह दिखाता हो.
राव्या: इस नाम का अर्थ होता है जो बेहद सुंदर कहानियां बताती है.
विवा: इस नाम का अर्थ होता है जो जीवंत और उत्साही हो.
वृतिका: इस नाम का अर्थ होता है एक ऐसी लड़की जिसे जीवन में सफलता मिलती है.
समर्था: इस नाम का अर्थ होता है प्रतिभाशाली और शक्तिशाली.
साव्या: इस नाम का अर्थ होता है एक बेहद ही खूबसूरत लड़की.
हृता: इस नाम का अर्थ होता है जो ईश्वर के तोहफे के समान हो.
हितिका: इस नाम का अर्थ होता है जो आपका भला चाहती हो.
सुधिक्षा: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर या फिर अच्छी शुरुआत..
रेवा: इस नाम का अर्थ होता है एक सितारा और नर्मदी नदी का एक नाम.
राशा: इस नाम का अर्थ होता है वर्षा की पहली बूंद.

Also Read: Baby Names: नन्हें राजकुमार के लिए इस लिस्ट से चुनें एक ट्रेंडी और यूनिक नाम

Also Read: Baby Names: जीवन में खूब नाम और तरक्की कमाएगी आपकी बेटी, इस लिस्ट से चुनें एक खूबसूरत नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >