Baby Names: आपके नन्हे कान्हा के लिए ये हैं भगवान कृष्ण से प्रेरित खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट

Baby Boy Names: अगर आप इस समय अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में हम आपके लिए भगवान कृष्ण से प्रेरित नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं.

Baby Boy Names Inspired by Lord Krishna: हमारे हिंदू धर्म में अपने बच्चों के नाम भगवान या फिर देवी देवताओं पर रखना काफी आम बात है. माता-पिता अपने बच्चों को भगवान से प्रेरित होकर नाम देते हैं क्योंकि, ऐसा माना जाता है इस तरह के जो नाम होते है वह बच्चों के लिए काफी शुभ होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की है जो इस समय अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं. आज हम आपके लिए भगवान कृष्ण से प्रेरित आपके बेटे के लिए नामों की एक लिस्ट लेकर आये हैं. इनमें से कोई सा भी नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं. केवल यहीं नहीं, हम इन नामों के अर्थ भी आपको बताने वाले हैं.

आपके बेटे के लिए ये हैं भगवान कृष्ण से प्रेरित कुछ नाम

आरिव: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धि और न्याय का राजा.
अभिजीत: इस नाम का अर्थ होता है जो विजयी है.
अद्वैत: इस नाम का अर्थ होता है जिसे बांटा न जा सके या फिर सबसे अलग.
अनंतजीत: इस नाम का अर्थ होता है वह सदा विजयी प्रभु या अनंत का विजेता.
अनीश: इस नाम का अर्थ होता है एक करीबी दोस्त, अच्छी संगत, स्मार्ट व्यक्ति, साथी, या सर्वोच्च.
बृजेश: इस नाम का अर्थ होता है ब्रज भूमि के भगवान या भगवान कृष्ण.
दर्श: इस नाम का अर्थ होता है सुन्दर और दृष्टि.
देवेश: इस नाम का अर्थ होता है लॉर्ड ऑफ़ लार्ड्स.
गोविंदा: इस नाम का अर्थ होता है जिसे इन्द्रियों का ज्ञान है, इन्द्रियों का प्रकाशक.
ऋषिकेश: इस नाम का अर्थ होता है जो इन्द्रियों को वश में रखता है.
जयानी: इस नाम का अर्थ होता है विजेता.
जयंत: इस नाम का अर्थ होता है सभी शत्रुओं का विजेता.
कुंदन: इस नाम का अर्थ होता है शुद्ध, सुंदर, चमकदार, प्यारा और हीरा.
मनहार: इस नाम का अर्थ होता है मनभावन, आकर्षक या दिल को खुश करने वाला.
मयूर: इस नाम का अर्थ होता है वह प्रभु जिसके सिर पर मोर पंख की शिखा है.

Also Read: Baby Names: भगवान राम से प्रेरित ये हैं आपके नन्हे राजकुमार के लिए बेहद ही खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट

Also Read: Baby Names: भगवान विष्णु से प्रेरित ये हैं आपके बेटे के लिए कुछ खूबसूरत नाम, जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >