छोटे से जामुन के बीज में छिपे हैं बड़े हेल्थ बेनिफिट्स, जान गए तो नहीं करेंगे इन्हें फेंकने की गलती

Jamun Seeds Benefits: जामुन खाने के बाद अगर आप भी इसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, तो ऐसा करने से पहले एक बार जरूर सोच लें. छोटे से दिखने वाले ये बीज आपकी सेहत को कई बड़े फायदे पहुंचा सकते हैं. डायबिटीज से लेकर डाइजेशन तक, जामुन के बीजों को कई हेल्थ प्रॉब्लम्स में फायदेमंद माना जाता है.

Jamun Seeds Benefits: गर्मियों का मौसम आ चुका है और ऐसे में अब आपको बाजारों में आसानी से जामुन देखने को मिल जाएंगे. यह फल सिर्फ खाने में स्वादिष्ट नहीं होता है, इसे हमारे सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. अक्सर जब हम जामुन खाते हैं तो हमारी यह आदत होती है कि हम इसके बीज को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन आयुर्वेद और हेल्थ एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो इसके बीज में भी न्यूट्रिएंट्स का भरमार होता है. आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन छोटे से दिखने वाले जामुन के बीज में आपको एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और इस तरह के कई जरूरी कम्पाउंड्स मिल जाते हैं जिन्हें आपके शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, आपको इन बीजों का इस्तेमाल कभी भी किसी बीमारी को ठीक करने के लिए नहीं करना चाहिए, लेकिन अगर आप फिर भी इनका इस्तेमाल सही मात्रा में करते हैं तो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार

जामुन के इन छोटे-छोटे बीजों को हमेशा से डायबिटीज कंट्रोल करने से जोड़कर देखा जाता रहा है. इसमें आपको जैंबोलिन और जैंबोसिन जैसे एलिमेंट्स मिल जाते हैं, जो आपके शरीर में शुगर के एब्जॉर्प्शन को धीमा करने में मदद कर सकते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि कुछ लोग जामुन के बीजों का पाउडर तैयार करके इसका इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. जब आप रेगुलर बेसिस पर और सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है. अगर आप पहले से डाइबिटीज की दवाई ले रहे हैं, तो जामुन के बीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार आपको अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: नौतपा के दौरान इन लोगों को होता है हीट स्ट्रोक और लू लगने का ज्यादा खतरा, भूलकर भी न करें ये लापरवाही

डाइजेशन को मजबूत बनाने में मददगार

अगर आपको कब्ज, गैस या फिर अपच जैसी समस्याएं रहती है तो ऐसे में भी जामुन के बीज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इनमें आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिल जाता है, जो आपकी मदद डाइजेशन को बेहतर बनाने में करता है. यह आपके आंतों को हेल्दी रखने में तो मदद करता ही है, बल्कि साथ ही आपकी मदद पेट को साफ रखने में भी कर सकता है. कई लोगों को जिन्हें ब्लोटिंग जैसी प्रॉब्लम रहती है अक्सर वे लोग इसका सेवन करना फायदेमंद मानते हैं. जब आप रेगुलर बेसिस पर और सही मात्रा में इसका सेवन करते हैं तो यह आपके डाइजेशन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

शरीर को मिलते हैं पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स

जामुन के बीजों में आपको भरपूर मात्रा में पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट्स मिल जाते हैं. ये आपकी मदद शरीर में मौजूद फ्री रैडिकल्स से लड़ने में करते हैं. बता दें ये फ्री रैडिकल्स आपके सेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का यह भी मानना रहा है कि एंटीऑक्सिडेंट्स आपकी मदद शरीर में सूजन को कम करने में और साथ ही आपकी इम्युनिटी को बेहतर बनाने में कर सकते हैं. यह एक बड़ी वजह है कि जामुन के बीजों को आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

ये भी पढ़ें: ऑफिस की कुर्सी से चिपके रहने के कारण अकड़ गई है कमर? हर दिन करें ये 5 आसान एक्सरसाइज और पाएं तुरंत आराम

वजन कंट्रोल करने में मिल सकती है मदद

अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो ऐसे में भी जामुन के ये बीज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करने में मदद कर सकते हैं. जब आपको बार-बार भूख नहीं लगती है, तो आप ओवरईटिंग करने से बचे हुए रहते हैं. इसके अलावा जामुन के ये बीज आपके मेटाबोलिज्म को भी बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं. अगर आप बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं तो सिर्फ जामुन के बीज नहीं, बल्कि एक बैलेंस्ड डाइट लेना और रेगुलर एक्सरसाइज करना भी आपके लिए जरूरी हो जाता है.

हार्ट और लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद

जामुन के बीजों में आपको फ्लेवोनॉइड्स और एलैजिक एसिड जैसे एलिमेंट्स मिल जाते हैं. ये आपकी मदद शरीर में इन्फ्लेमेशन को कम करने में कर सकते हैं. जब आप इनका सेवन करना शुरू करते हैं तो आपके हार्ट हेल्थ को सपोर्ट मिल सकता है. इसके अलावा जामुन के इन बीजों को आपके लिवर के लिए भी फायदेमंद बताया जाता है. हालांकि, इनके कोई ठोस सबूत नहीं है, इसलिए इन बीजों को एक मेडिकल ट्रीटमेंट की तरह इस्तेमाल करने की सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: डाइट से एक्स्ट्रा शुगर कम करने के लिए डेली लाइफ में शामिल करें ये आदतें, बीमारियों से बचना है तो जरूर जान लें

कैसे करें जामुन के बीजों का इस्तेमाल?

जामुन के बीजों का इस्तेमाल करने से पहले आपको इन्हें अच्छी तरह से धोकर सुखा लेना होगा. जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो आपको इन्हें पीसकर एक पाउडर तैयार कर लेना है. आमतौर अगर देखा जाए तो जामुन के बीज को आधा चम्मच या फिर एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ लेने को कहा जाता है. लेकिन इसकी जो सही मात्रा होती है वह आपके उम्र और आपकी हेल्थ कंडीशन पर ज्यादा निर्भर करती है. अगर आप इसका सेवन करने की सोच रहे हैं तो पेजले अपने डॉक्टर या फिर डाइटीशियन की सलाह जरूर लें.

इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर आप जामुन के बीजों का जरूरत से ज्यादा सेवन करने लगते हैं, तो इसकी वजह से आपको फायदा नहीं बल्कि नुकसान भी हो सकता है. इसकी वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा कम हो सकता है और साथ ही आपको डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और किसी सीरियस बीमारी से जूझ रहे लोगों को इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह लिए भूलकर भी नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी रातभर जागकर पुरानी बातें सोचते रहते हैं? जानें ओवरथिंकिंग के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >