आलिया भट्ट ने बताया अपनी फिटनेस का राज, क्या आप भी पाना चाहती हैं ऐसा फिगर?

Alia Bhatt Fitness Routine: फिल्म ‘अल्फा’ के लिए आलिया भट्ट ने कई फंक्शनल एक्सरसाइज कीं, जिन्होंने उन्हें मजबूत, फुर्तीला और फिट बनाया. आप भी उनके इस फिटनेस रूटीन से प्रेरणा ले सकते हैं.

Alia Bhatt Fitness Routine: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनका एक्शन अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है. स्क्रीन पर उनकी स्पीड, फुर्ती और दमदार फिटनेस के पीछे कई महीनों की मेहनत छिपी है. हाल ही में आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की कुछ झलकियां शेयर कीं, जिन्हें देखकर लोगों ने उनकी फिटनेस की खूब तारीफ की. अगर आप भी शरीर को मजबूत, एक्टिव और फिट बनाना चाहते हैं, तो आलिया के इस फिटनेस रूटीन से काफी कुछ सीख सकते हैं.

ताकत और स्टैमिना बढ़ाने पर रहा पूरा फोकस

आलिया का यह वर्कआउट सिर्फ वजन कम करने या स्लिम दिखने के लिए नहीं था. उन्होंने ऐसे वर्कआउट किए, जिनसे शरीर मजबूत बने, स्टैमिना बढ़े, बैलेंस बेहतर हो और हर तरह की बॉडी मूवमेंट आसान हो सके. फिल्म के एक्शन सीन के लिए उन्होंने फंक्शनल फिटनेस पर ज्यादा ध्यान दिया.

बैंडेड स्क्वाट्स से पैरों को बनाया मजबूत

आलिया ने रेजिस्टेंस बैंड और वेट्स की मदद से बैंडेड स्क्वाट्स किए. इससे पैरों, हिप्स और ग्लूट्स की ताकत बढ़ती है. साथ ही शरीर का बैलेंस भी बेहतर होता है.

बॉक्सिंग ड्रिल्स से बढ़ाई स्पीड और फोकस

एक्शन रोल के लिए बॉक्सिंग ड्रिल्स भी उनके वर्कआउट का हिस्सा रहीं. इससे हाथों की स्पीड, शरीर का तालमेल और फोकस बेहतर करने में मदद मिलती है.

क्लैप पुश-अप्स से बढ़ाई अपर बॉडी की ताकत

क्लैप पुश-अप्स एक ऐसा वर्कआउट है, जिसमें पुश-अप करते समय शरीर को ऊपर उठाकर ताली बजाई जाती है. इससे हाथ, कंधे और सीने की ताकत बढ़ती है और शरीर ज्यादा एक्टिव बनता है.

केटलबेल स्विंग्स से मजबूत हुई कोर

केटलबेल स्विंग्स की मदद से आलिया ने अपनी कोर मसल्स, पीठ और पैरों को मजबूत किया. यह एक्सरसाइज शरीर की ताकत बढ़ाने के साथ कैलोरी बर्न करने में भी मदद करती है.

बैटल रोप्स से बढ़ाई एनर्जी

बैटल रोप्स हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट का हिस्सा है. इससे कंधे, हाथ और पूरे शरीर की अच्छी एक्सरसाइज हो जाती है. साथ ही स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद मिलती है.

बारबेल स्क्वाट्स से मिली ज्यादा ताकत

बारबेल स्क्वाट्स की मदद से आलिया ने पैरों, कमर और कोर को मजबूत बनाया. यह एक्सरसाइज पूरे शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ाने में काफी मददगार मानी जाती है.

बॉक्स जंप्स से बढ़ी फुर्ती

बॉक्स जंप्स करने से पैरों की ताकत बढ़ती है और शरीर पहले से ज्यादा फुर्तीला बनता है. यह एक्सरसाइज बैलेंस और मूवमेंट को बेहतर बनाने में भी मदद करती है.

रोइंग मशीन से किया फुल बॉडी वर्कआउट

रोइंग मशीन पर एक्सरसाइज करने से पूरे शरीर की अच्छी कसरत हो जाती है. इससे स्टैमिना बढ़ता है और जोड़ों पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता.

यह भी पढ़ें: 58 साल के अक्षय कुमार की फिटनेस देख लोग रह जाते हैं हैरान, जानिए उनका सीक्रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >