अपनी राजकुमारी के लिए चुनें 2 से 4 अक्षरों वाला छोटा और यूनिक नाम, देखें पूरी लिस्ट और जानें इनके खास अर्थ

Short Baby Girl Names: घर में बेटी का जन्म हुआ है और उसके लिए छोटा, मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम ढूंढ़ रहे हैं? इस लिस्ट में आपको 2 से 4 अक्षरों वाले 30 खूबसूरत बेबी गर्ल नेम्स उनके सुंदर अर्थ के साथ मिलेंगे. यहां से आप अपनी नन्ही परी के लिए एक यूनिक और हमेशा पसंद आने वाला नाम आसानी से चुन सकते हैं.

Short Baby Girl Names: घर पर बेटी का जन्म होते ही पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ जाती है. माता-पिता के साथ परिवार के बाकी सदस्य भी इस नन्ही परी का स्वागत करने और उसका ख्याल रखने में जुट जाते हैं. इस खुशी के बीच सबसे बड़ी और खास जिम्मेदारी होती है बच्ची के लिए एक सुंदर, प्यारा और मीनिंगफुल नाम चुनना. आज के समय में माता-पिता भारी-भरकम और लंबे नामों की जगह ऐसे नाम पसंद कर रहे हैं जो छोटे हों, बोलने में आसान हों और सुनने में एकदम मॉडर्न और स्टाइलिश लगें. अगर आपके घर भी एक बेटी का जन्म हुआ है, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का है. आज हम आपके लिए 2 से 4 अक्षरों वाले शॉर्ट और ट्रेंडी नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. इस लिस्ट में से आप अपनी लाडली के लिए कोई भी नया और यूनिक नाम चुन सकते हैं. तो चलिए, इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.

short baby girl names

आपकी बेटी के लिए 30 सबसे शॉर्ट और स्टाइलिश नाम

  • इवा: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का सुंदर उपहार.
  • जोया: इस नाम का अर्थ होता है जीवन, प्यार और खुशियों से भरी.
  • आया: इस नाम का अर्थ होता है कुदरत की आयत या सुंदर चमत्कार.
  • नीव: इस नाम का अर्थ होता है मजबूत नींव या बुनियाद.
  • रुआ: इस नाम का अर्थ होता है आत्मा या खूबसूरत विचार.
  • तारा: इस नाम का अर्थ होता है आकाश में चमकता हुआ सितारा.
  • मिया: इस नाम का अर्थ होता है सबकी प्यारी और दुलारी.
  • रूही: इस नाम का अर्थ होता है आत्मा से जुड़ी हुई या दिल के करीब.
  • नोआ: इस नाम का अर्थ होता है शांति और सुकून देने वाली.
  • दिया: इस नाम का अर्थ होता है रोशनी या उजाला.
  • इराया: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर की बनाई खूबसूरत रचना.
  • एलिसा: इस नाम का अर्थ होता है समर्पित और अत्यंत पवित्र.
  • नायरा: इस नाम का अर्थ होता है चमकती हुई, बड़ी और खूबसूरत आंखों वाली.
  • अयारा: इस नाम का अर्थ होता है खूबसूरत परी या राजकुमारी.
  • इनाया: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का तोहफा और सुरक्षा.
  • आनाया: इस नाम का अर्थ होता है जो सब पर दया और कृपा करती हो.
  • मिहिका: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की ओस की बूंद.
  • कायरा: इस नाम का अर्थ होता है शांतिपूर्ण और बेहद अनोखी.
  • सियारा: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र और साफ दिल वाली.
  • अद्विका: इस नाम का अर्थ होता है अनोखी, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो.
  • अनायरा: इस नाम का अर्थ होता है खुशियां फैलाने वाली राजकुमारी.
  • आरविका: इस नाम का अर्थ होता है सभी जगह फैली हुई रोशनी.
  • अनामिका: इस नाम का अर्थ होता है रिंग फिंगर या फिर बेहद पवित्र.
  • अनन्या: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी तुलना न की जा सके या अनोखी.
  • अवंतिका: इस नाम का अर्थ होता है उज्जैन की राजकुमारी, विनम्र.
  • अनुष्का: इस नाम का अर्थ होता है दया, प्रेम और ईश्वर की किरण.
  • हर्षिता: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा खुश रहने वाली.
  • जयंशिका: इस नाम का अर्थ होता है जीत और सफलता पाने वाली.
  • प्रिंसिका: इस नाम का अर्थ होता है एक राजकुमारी जैसी.
  • देवंशी: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का अंश या अंशिका.

ये भी पढ़ें: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं शॉर्ट, मॉडर्न और स्टाइलिश नाम? यहां मिलेंगे 30 सबसे खूबसूरत ऑप्शन

ये भी पढ़ें: स्कूल में शायद ही किसी और बच्चे का होगा ऐसा नाम, यहां देखें 30 सबसे रेयर नाम और उनके खास अर्थ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >