बेटी के लिए नाम चुनने की बारी आई तो बढ़ गई टेंशन? 'ज' अक्षर से शुरू होने वाले ये नाम कर देंगे आपका काम आसान

Baby Girl Names: बेटी के लिए नाम ऐसा हो, जो सुनते ही दिल को अच्छा लगे और जिसे पुकारते हुए माता-पिता को हर बार खास महसूस हो। अगर आप भी अपनी नन्हीं परी के लिए 'ज' अक्षर से कोई प्यारा और खूबसूरत नाम तलाश रहे हैं, तो इस लिस्ट में आपको कई ऐसे नाम मिलेंगे, जिन पर आपका दिल जरूर आ जाएगा.

Baby Girl Names: घर में जब एक बेटी जन्म लेती है, तो वह अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आती है. माता-पिता से लेकर दादा-दादी और नाना-नानी तक, परिवार का हर एक सदस्य इस नन्हीं सी जान का ख्याल रखने में जुट जाता है, ताकि इसे किसी भी तरह की तकलीफ या परेशानी का सामना न करना पड़े. यह नन्हीं सी जान अपने साथ सिर्फ खुशियां ही नहीं, बल्कि कई छोटी-बड़ी जिम्मेदारियां भी लेकर आती है. इन्हीं में से एक सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक सही नाम का चुनाव करना. बेटी के लिए सही नाम का चुनाव करना इसलिए भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि हमारी संस्कृति में बच्चे के नाम को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. ऐसा माना जाता है कि आप अपने बच्चे का जो भी नाम रखते हैं, उसका सीधा असर उसकी सोच, उसके स्वभाव और उसके आने वाले जीवन पर पड़ता है.

अगर आपके घर में भी बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए 'ज' अक्षर से शुरू होने वाला एक बेहद सुंदर, नया और प्यारा सा नाम तलाश रहे हैं, तो आज के इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी यह तलाश खत्म हो सकती है. आज हम आपकी इस तलाश को आसान बनाने के लिए 'ज' अक्षर से शुरू होने वाले 30 बहुत ही प्यारे और नए जमाने के नामों की लिस्ट लेकर आए हैं. तो चलिए, इन नामों की लिस्ट पर एक नज़र डालते हैं और साथ ही जानते हैं इनके सुंदर अर्थ.

'ज' अक्षर से शुरू होने वाले सुंदर नाम और उनके अर्थ

  • जानवी: इस नाम का संबंध पवित्र नदी गंगा से है. यह नाम हमेशा से लोगों को बहुत पसंद आता है.
  • जिया: इस नाम का अर्थ होता है दिल, आत्मा या रोशनी. यह एक बहुत ही छोटा और प्यारा सा नाम है.
  • जीविका: इस नाम का अर्थ होता है जिंदगी का जरिया या पानी. यह आज के हिसाब से काफी नया नाम है.
  • जागृति: इस नाम का अर्थ होता है समझदारी, नई शुरुआत या जागना.
  • जैस्मिन: चमेली के फूल को जैस्मिन कहते हैं. यह नाम ताजगी और खुशबू को दर्शाता है.
  • जयंति: इस नाम का अर्थ होता है जीत, सफलता या मां दुर्गा का एक रूप.
  • जसलीन: जो भगवान की भक्ति में खोया रहे, उसे जसलीन कहते हैं.
  • जस्मिन: यह नाम मासूमियत और ताजगी का प्रतीक माना जाता है.
  • जस्विका: इस नाम का अर्थ होता है बहुत सुंदर, सबकी प्यारी या जिसे हमेशा जीत मिले.
  • जितिशा: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा जीतने की चाहत रखने वाली लड़की.
  • जिज्ञासा: नई-नई चीजें जानने और सीखने की इच्छा रखने वाली को जिज्ञासा कहते हैं.
  • जीनत: इस नाम का अर्थ होता है खूबसूरती, सजावट या घर की रौनक.
  • जूही: यह एक बहुत ही खुशबूदार छोटे सफेद फूल का नाम है.
  • जोया: इस नाम का अर्थ होता है खुशी, प्यार या जिंदगी से भरपूर होना.
  • ज्येष्ठा: इस नाम का अर्थ होता है सबसे बड़ी, महान या देवी लक्ष्मी.
  • ज्योति: इस नाम का अर्थ होता है रोशनी, उजाला या दीये की लौ.
  • ज्योत्सना: इस नाम का अर्थ होता है चांद की ठंडी और शांत चांदनी.
  • जयश्री: इस नाम का अर्थ होता है जीत की देवी या मां लक्ष्मी.
  • जागवी: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा सावधान रहने वाली या दुनिया को जगाने वाली.
  • जलजा: कमल के फूल को जलजा कहते हैं, जो पानी में खिलता है.
  • जननी: इस नाम का अर्थ होता है मां, जन्म देने वाली या दुनिया को बनाने वाली.
  • जसप्रीत: जो भगवान से प्यार करे या सबसे प्यार बांटे.
  • जयंती: खुशियां मनाने वाली या जीत हासिल करने वाली लड़की.
  • जिंसी: इस नाम का अर्थ होता है खुशमिजाज और प्यारी लड़की.
  • जिशिता: इस नाम का अर्थ होता है जिसे हमेशा सफलता मिले या जो अपनी मर्जी से जिए.
  • जीवंतिका: इस नाम का अर्थ होता है जिंदगी से भरी हुई और हमेशा खुश रहने वाली.
  • जिनेत्रा: इस नाम का अर्थ होता है आंखों की रोशनी या देवी का एक रूप.
  • जयिता: इस नाम का अर्थ होता है हमेशा जीतने वाली या सफल लड़की.
  • जश्निका: इस नाम का अर्थ होता है छोटी-छोटी खुशियों का उत्सव या जश्न.
  • जया: इस नाम का अर्थ होता है जीत, सफलता और यह मां पार्वती का भी एक नाम है.

ये भी पढ़ें: घर की लक्ष्मी के लिए ढूंढ रहे हैं प्यारा और मॉडर्न नाम? 'ह' से शुरू होने वाले ये 30 नाम जीत लेंगे आपका दिल

ये भी पढ़ें: बेटी के लिए 'अ' अक्षर से तलाश रहे हैं मॉडर्न नाम? देखें 30 ट्रेंडी और यूनिक नामों की लिस्ट, अर्थ के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >