घर के चिराग के लिए तलाश रहे हैं ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाला नाम? ये 30 नाम दूर कर देंगे आपकी कन्फ्यूजन

Baby Boy Names: अगर आप भी अपने नन्हे राजकुमार के लिए ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाला एक प्यारा सा नाम तलाश कर रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके बहुत ही काम आने वाली है. यहां आपको 30 बेहद ही खूबसूरत, मॉडर्न और ट्रेंडी नाम मिलेंगे, जिनमें से कोई एक आपको जरूर पसंद आएगा.

Baby Boy Names: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि घर में बच्चे का जन्म होने से पहले से ही माता-पिता उसके लिए एक नाम की तलाश कर रहे होते हैं. वे आपस में ही बातें करते हैं कि अगर बेटा हुआ तो उसका नाम क्या होगा और अगर बेटी हुई तो उसका क्या नाम रखा जाएगा. अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चे के लिए एक ऐसा नाम तलाशते हैं जो छोटा सा हो, सुनने में बहुत ही प्यारा लगे और जिसे बोलने में भी सभी को आसानी हो. इसके अलावा पेरेंट्स यह भी चाहते हैं कि वे अपने बच्चे का जो भी नाम रखें, उसका अर्थ भी बहुत ही सुंदर हो.

अगर आपके घर पर भी एक बेटे का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक ऐसे ही नाम की तलाश कर रहे हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके बहुत ही काम आने वाला है. आज हम आपके घर के इस नन्हे से चिराग के लिए ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाले 30 बेहद ही खूबसूरत, मॉडर्न और ट्रेंडी नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. इन सभी नामों के अर्थ बहुत ही ज्यादा सुंदर हैं और जब आप इस लिस्ट को लास्ट तक देख लेंगे, तो इसमें से ही अपने बेटे के लिए एक नाम बहुत ही आसानी से चुन सकेंगे. तो चलिए, आपके राजकुमार के लिए ‘क’ अक्षर से शुरू होने वाले इन नामों की लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.

घर के चिराग के लिए ‘क’ से शुरू होने वाले नाम

  • कबीर: इस नाम का अर्थ महान और शक्तिशाली होता है. इसे महान संत कबीर से जुड़ा माना जाता है.
  • करण: इस नाम का अर्थ सहायक, साथी और दयालु व्यक्ति से जुड़ा माना जाता है.
  • कार्तिक: इस नाम का संबंध भगवान कार्तिकेय से माना जाता है. इसका अर्थ साहसी और वीर भी होता है.
  • कुणाल: इस नाम का अर्थ कमल और सुंदर आंखों वाला होता है. यह एक प्यारा और ट्रेडिशनल नाम है.
  • कुश: यह भगवान राम के पुत्र का नाम था. इस नाम का संबंध पवित्रता और धार्मिक परंपरा से भी माना जाता है.
  • केशव: यह भगवान श्रीकृष्ण का एक नाम है. इस नाम का अर्थ भगवान विष्णु या सुंदर बालों वाला भी बताया जाता है.
  • कृष्ण: यह भगवान श्रीकृष्ण का नाम है. इस नाम का अर्थ सांवला, आकर्षक और सबको अपनी ओर खींचने वाला माना जाता है.
  • कान्हा: यह भगवान श्रीकृष्ण का प्यार से लिया जाने वाला नाम है. यह नाम मासूमियत और प्रेम का भाव देता है.
  • कौशल: इस नाम का अर्थ योग्यता, निपुणता और किसी काम को अच्छी तरह करने की क्षमता होता है.
  • कमल: यह एक बेहद ही सुंदर फूल का नाम है. इसे पवित्रता, सुंदरता और शांति से जोड़कर देखा जाता है.
  • कनिष्क: इस नाम का अर्थ श्रेष्ठ, छोटा या युवा माना जाता है.
  • कौस्तुभ: इस नाम को भगवान विष्णु के दिव्य रत्न का नाम माना जाता है. इसका अर्थ बहुत कीमती और अनमोल रत्न से जुड़ा है.
  • कौशिक: इस नाम का संबंध ऋषि विश्वामित्र से माना जाता है. इसका अर्थ ऋषि या ज्ञान से जुड़ा हुआ माना जाता है.
  • कपिल: इस नाम का अर्थ भूरा या तांबे जैसा रंग माना जाता है. यह नाम महान ऋषि कपिल से भी जुड़ा हुआ है.
  • कैलाश: इसे भगवान शिव के निवास स्थान के रूप में जाना जाता है. यह नाम शिव भक्त परिवारों को खास तौर पर पसंद आ सकता है.
  • कल्याण: इस नाम का अर्थ भलाई, सुख, मंगल और शुभ होता है. बेटे के लिए यह बहुत पॉजिटिव अर्थ वाला नाम है.
  • कन्हैया: यह भगवान श्रीकृष्ण का ही एक प्यारा नाम है. इसका भाव प्रेम, मासूमियत और अपनापन से जुड़ा है.
  • करणवीर: इस नाम का अर्थ होता है बहादुर और वीर व्यक्ति.
  • कार्तिकेय: यह नाम भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र का नाम है. इसका संबंध वीरता, शक्ति और साहस से माना जाता है.
  • कुशाग्र: इस नाम का अर्थ तेज बुद्धि वाला, समझदार और होशियार व्यक्ति होता है.
  • कवि: इस नाम का अर्थ कविता लिखने वाला या रचनात्मक सोच रखने वाला व्यक्ति होता है.
  • केतन: इस नाम का अर्थ घर, निवास या रहने का स्थान माना जाता है.
  • कुशल: इस नाम का अर्थ होता है किसी काम में निपुण, होशियार और योग्य व्यक्ति.
  • कुशाल: इस नाम का अर्थ स्वस्थ, खुश और सुखी रहने वाला व्यक्ति होता है.
  • कोविद: इस नाम का अर्थ विद्वान, बुद्धिमान या किसी विषय का जानकार व्यक्ति होता है.
  • कृतेश: इस नाम का अर्थ अच्छे कर्म करने वाला और योग्य व्यक्ति होता है.
  • केयूर: इस नाम का अर्थ बाजूबंद या आभूषण होता है. यह नाम सुनने में काफी प्यारा और ट्रेडिशनल लगता है.
  • किरत: इस नाम का अर्थ होता है अच्छे कर्म और मेहनत. यह नाम थोड़ा अलग और सुनने में अच्छा लगता है.
  • कृपाल: इस नाम का अर्थ दयालु, कृपा करने वाला और दूसरों पर मेहरबान रहने वाला व्यक्ति होता है.
  • कृश: इस नाम का अर्थ आकर्षक, सुंदर और मनमोहक होता है.

ये भी पढ़ें: 'स' से शुरू होने वाले इन नामों पर अटक जाएगी पैरेंट्स की नजर, बेटे के लिए हैं एकदम परफेक्ट

ये भी पढ़ें: बेटी के लिए 'अ' अक्षर से तलाश रहे हैं मॉडर्न नाम? देखें 30 ट्रेंडी और यूनिक नामों की लिस्ट, अर्थ के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >