Tech Neck की समस्या से रहें सावधान, अन्यथा हो सकती है ये गंभीर परेशानी

Tech Neck: टेक नेक जिसे टेक्स्ट नेक के रूप में भी जाना जाता है आधुनिक युग की आम समस्या है. मोबाइल फोन व कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग और शारीरिक गातिविधियां कम होने के कारण यह समस्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है

क्या आप लगातार चार-पांच घंटे से ज्यादा गैजेट्‌स का इस्तेमाल करतें हैं? इस दौरान आप ना तो ब्रेक लेते हैं और ना ही अपने पॉश्चर का ध्यान रखते हैं? तो सावधान हो जायें, अगर आप लगातार इसी तरह की लाइफस्टाइल जी रहे हैं तो आपको टेक नेक की समस्या हो सकती है.

टेक नेक जिसे टेक्स्ट नेक के रूप में भी जाना जाता है आधुनिक युग की आम समस्या है. मोबाइल फोन व कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग और शारीरिक गातिविधियां कम होने के कारण यह समस्या देश में लगातार बढ़ती जा रही है और सबसे गंभीर बात यह है कि एक बार इस समस्या का शिकार हो जाने के बाद आप इस समस्या से निजात नहीं पा सकेंगे. टेक नेक का शिकार होने के बाद पीड़ित व्यक्ति को अक्सर गर्दन , कंधे और पीठ के आसपास के हिस्से में असहनीय दर्द, अकड़न, जबड़े व सिर में दर्द तथा बाहों और हाथों में झनझनाहट व सुन्नता महसूस होती है.

यह समस्या सही पॉश्चर में बैठकर काम नहीं करने व अधिक समय तक मोबाइल देखने से होती है. सही पॉश्चर में नहीं बैठने से सर्विकल स्पाइन और सहायक मांसपेशियों पर खिंचाव पड़ता है जिसकी वजह से दर्द शुरू हो जाता है. इस परेशानी में लोग दर्द के साथ- साथ बेचैनी भी महसूस करते हैं. इस संबंध में विशेषज्ञों का कहना है कि यह परेशानी स्थायी रूप से जोड़ों और सर्विकल स्पाइन को प्रभावित कर सकती है. कुछ अध्ययनों में यह बात उभर कर सामने आयी है कि 60% भारतीय आबादी रीढ़ से संबंधित समस्याओं से ग्रस्त है.

इन अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि गर्दन को 15 डिग्री आगे की ओर झुकाने से हमारे गर्दन पर 12.5 किलो का अतिरक्त भार पड़ता है. 30 डिग्री झुकाने से 16 किलो और 60 डिग्री झुकाने से 27. 2 किलो का अतिरिक्त बोझ पड़ता है. इससे सर्विकल स्पाइन पर अत्यधिक भार पड़ता है और कई तरह की अन्य परेशानियां उत्पन्न होती हैं.

इस संबध में डॉ. संदीप मूलचंदानी( न्यूरो और स्पाइन विशेषज्ञ) समर्थ न्यूरो एंड स्पाइन सेंटर, इंदौर का कहना है कि लगातार गलत पॉश्चर में बैठे रहने और गर्दन पर पड़ने वाले भार के कारण सर्विकल इंटरवर्टेब्रल डिस्क कमजोर हो जाता है और टेक नेक की समस्या उत्पन्न होती है.

इसकी वजह से जोड़ों में दर्द होता है जो आगे चलकर सर्विकल स्पॉडिलाइसिस का रूप ले लेता है. यह समस्या स्थायी है और इसमे निरंतर वृदिध् होती रही है. अत: हमें गैजेट्‌स के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए और जरूरत के अनुरूप ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

सरकार ने भी टेक नेक की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त की है. सरकार ने सुझाव दिया है कि छात्रों को नियमित रूप से मोबाइल व कंप्यूटर जैसी डिवाइसों से दूर रहना चाहिए. बहुत सारी कॉर्पोरेट कंपनियों ने भी चार दिवसीय कार्य प्रारूपों के माध्यम से इस नीति को लागू करने प्रयास शुरू कर दिया है.

इंदौर की एक प्रबंधन सलाहकार, आस्था गुप्ता कहना है कि , लंबे समय तक कंप्यूटर पर बैठकर काम करने और घंटों मोबाइल देखने की वजह से मुझे असहनीय पीड़ा हुई जिसने मेरी कार्य क्षमता को काफी प्रभावित किया. मैं इस दर्द से राहत पाने के लिए दवाएं और फिजियोथेरेपी ले रही हूं.”

डॉ राज कुशवाहा (जॉइंट रिहैब विशेषज्ञ और कार्डियोथोरेसिक फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ) इंदौर का सुझाव है कि टेक नेक की समस्या से निजात पाने के लिए आपको सबसे पहले अपने पॉश्चर को ठीक करना होगा . इसके साथ ही यह भी देखना होगा कि जहां आप बैठ रहे हैं वह काम करने के अनुकूल हो. आपको आंखों के स्तर पर स्क्रीन का उपयोग करना चाहिए और मांसपेशियों को रिलैक्स करने के लिए काम से हर एक-दो घंटे में ब्रेक लेना चाहिए.

टेक नेक को रोकने के कुछ उपयोगी सुझाव

1. सही पॉश्चर अपनायें : यह जरूरी है कि जब आप गैजेट्‌स को इस्तेमाल करें तो अपने पॉश्चर को सही रखें. साथ एर्गोनॉमिक्स सही है या नहीं इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए. जहां आप बैठ रहे हैं वहां आपकी कुर्सी, डेस्कटाॅप से आंखों की दूरी, प्रकाश की व्यवस्था सभी सही होना चाहिए.

2. ब्रेक को बनाये जरूरी

काम के दौरान ब्रेक लेना बहुत जरूरी है. अगर आप लंबे समय तक लगातार कुर्सी पर बैठकर काम करेंगे तो उससे मांसपेशियों में थकान होती है, इसलिए जरूरी है कि काम के बीच- बीच में ब्रेक लिया जाये.

3. मांसपेशियों को करें मजबूत

हमारा गर्दन काफी गतिशील होता है. इस गतिशीलता में ट्रैपेज़ियस मांसपेशी और स्कैपुलोथोरेसिक मांसपेशियों की अहम भूमिका होती है. अत: जरूरी है कि इन मांसपेशियों को मजबूत बनाया जाये. इससे सर्विकल स्पाइन को भी मजबूती मिलेगी.

4. गैजेट पर निर्भरता कम करें

टेक नेक से खुद को बचाने के लिए यह जरूरी कि जीवन शैली में बदलाव लाया जाये. साथ ही अपने आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल कर संतुलित भोजन करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >