Happy Doctors Day 2021: केवल Allopathy ही नहीं बल्कि आयुर्वेद व होमियोपैथी डॉक्टर भी मरीजों के लिए बने तारणहार, कोरोना काल में ऐसी बचायी रागियों की जान

Happy National Doctors Day 2021, Allopathy, Homeopathy, Ayurveda Treatment, Coronavirus: कोरोना काल में आयुर्वेद व व होमियोपैथी डॉक्टर भी मरीजों के तारणहार बने. संक्रमितों के इलाज में इम्यूनिटी बुस्टर की दवाओं का उपयोग किया, जिससे काफी मरीजों का राहत मिली. राजधानी रांची के होमियोपैथी डॉक्टरों ने एसोसिएशन के माध्यम से आर्सेनिक एल्बा 30 व आयुर्वेदिक के डॉक्टरों ने क्वाथ का वितरण किया.

आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने घरेलू दवा के रूप में काढ़ा को उपयोग करने की सलाह दी, जिसका नियमित व सही मात्रा में उपयोग करने से राहत भी मिली. भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने भी कोरोना वायरस के खिलाफ दवाओं में होमियोपैथी को कारगर मानते हुए प्रचार प्रसार किया. इसके बाद राज्य सरकार ने कोरोना गाइडलाइन में होमियोपैथी दवा के उपयोग को शामिल कराया.

होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया रांची ब्रांच के डॉ राजीव कुमार ने बताया कि कोरोना से बचाव में आर्सेनिक एब्ला 30 काफी कारगर साबित हुआ. आयुष मंत्रालय के निर्देश पर राजधानी के लोगों को यह दवा वितरित की गयी, जिससे काफी लोग वायरस के संक्रमण में आने से बचे. वरिष्ठ होमियोपैथी चिकित्सक डॉ यूएस वर्मा ने बताया कि कोरोना से बचाव में होमियोपैथी की दवाएं कारगर साबित हुई हैं.

Also Read: Happy National Doctors Day 2021: क्यों और कब से मनाया जाने लगा डॉक्टर्स डे, जानें इस दिन का महत्व व इस बार का थीम

आयुर्वेदिक की दवा व घरेलू औषधीय मसाले भी कारगर: आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ वीके पांडेय ने बताया कि कोरोना काल में आयुर्वेेदिक दवाओं के अलावा घरेलू औषधीय मसाला से तैयार क्वाथ का उपयोग कर लोग वायरस से अपने को सुरक्षित रख पाये.

Also Read: Happy National Doctor’s Day 2021 Wishes Images, Quotes: नेशनल डॉक्टर्स डे पर कोरोना काल के ‘सुपर हीरोज’ को यहां से करें विश, भेजें उन्हें एक से बढ़कर एक बधाई संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >