महिलाएं नहीं रख पाती हैं अपना ख्याल, बढ़ रही दिल की बीमारी

महिलाओं में बीमार दिल के संकेत: महिलाओं में दिल की बीमारियों के लक्षण पुरुषों के समान ही होते हैं, लेकिन महिलाओं में हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट के दौरान सीने में दर्द पुरूषों जितना गंभीर नहीं होता है, अन्य लक्षण पुरुषों के समान ही होते हैं, जैसे- बिना कठोर शारीरिक श्रम के सांस फूलना अत्यधिक […]

महिलाओं में बीमार दिल के संकेत: महिलाओं में दिल की बीमारियों के लक्षण पुरुषों के समान ही होते हैं, लेकिन महिलाओं में हार्ट अटैक और कार्डिएक अरेस्ट के दौरान सीने में दर्द पुरूषों जितना गंभीर नहीं होता है, अन्य लक्षण पुरुषों के समान ही होते हैं, जैसे-

बिना कठोर शारीरिक श्रम के सांस फूलना

अत्यधिक पसीना आना

लगातार चक्कर आना

अच्छे भोजन और भरपूर सोने के बाद भी थकान महसूस होना

बांहों का सुन्न हो जाना

§ बोलने में जबान लड़खड़ाना

दिल की धड़कनें आसामान्य होना

खतरा बढ़ानेवाले कारक

डायबिटीज : जिन महिलाओं को डायबिटीज होती है, उनके दिल की बीमारियों की चपेट में आने की आशंका डायबिटीज से पीड़ित पुरुषों से अधिक होती है.

मानसिक तनाव और अवसाद : तनाव और अवसाद पुरुषों की तुलना में महिलाओं के दिल को अधिक प्रभावित करते हैं.

धूम्रपान : धूम्रपान महिलाओं में पुरुषों की तुलना में दिल की बीमारियों का अधिक बड़ा रिस्क फैक्टर है.

शारीरिक सक्रियता में कमी : शारीरिक सक्रियता में कमी दिल को बीमार बनाने में अहम भूमिका निभाती है. कई अध्ययनों में यह तथ्य उभर कर आया है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में शारीरिक रूप से कम सक्रिय होती हैं, कसरत वगैरह में भी उनकी रुचि कम होती है.

मीनोपॉज : मीनोपॉज के बाद एस्ट्रोजन के स्तर में कमी महिलाओं के दिल को बीमार बनाने का सबसे बड़ा रिस्क फैक्टर है, क्योंकि युवा महिलाओं में एस्ट्रोजन दिल के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करता है.

गर्भावस्था के दौरान जटिलताएं : कई महिलाएं गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्त दाब और गैस्टेशनल डायबिटीज की शिकार हो जाती हैं, जिनमें से कुछ में प्रसव के बाद भी समस्याएं बनी रहती हैं, जो इनके दिल के बीमारियों की चपेट में आने की आशंका बढ़ा देती हैं.

एनीमिया : एनीमिया के कारण जब आरबीसी की संख्या कम हो जाती है, तब पूरे शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए दिल को ज्यादा रक्त पंप करना पड़ता है. इससे दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं और लेफ्ट वेंट्रीक्युलर हाइपरट्रॉफी (एलवीएच) होने का खतरा बढ़ जाता है, जिसमें दिल की मांसपेशियों का आकार बढ़ जाता है. इससे हार्ट फेल होने या लाल आरबीसी के नष्ट होने का खतरा बढ़ जाता है.

समय-समय पर मेडिकल चेकअप जरूरी

दिल की बीमारियों के अधिकतर कारक खामोश होते हैं. ये अपनी मौजूदगी की कोई चेतावनी नहीं देते हैं. इसलिए अपने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल और वजन की नियमित रूप से जांच कराएं. आज की जीवनशैली को देखते हुए यह चेकअप 20 साल की उम्र में ही शुरू कर देने चाहिए. 40 की उम्र पार कर चुकी महिलाओं को स्ट्रेस टेस्ट भी कराना चाहिए.

कुछ जरूरी तथ्य: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्युपेशनल हेल्थ का अध्ययन कहता है कि हार्ट अटैक से मरनेवाले पुरुषों और महिलाओं का अनुपात पहले 10:2 था, जो अब बढ़ कर 10:7 हो गया है.

जर्नल ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में हार्ट अटैक से मरनेवाली महिलाओं की तादाद पुरुषों के मुकाबले 12 फीसदी अधिक होती है.

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में हुए एक अध्ययन के अनुसार, तनाव दिल की बीमारियों की आशंका को 15-20 प्रतिशत बढ़ा देता है.

अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के एक शोध के मुताबिक, भारतीय महिलाओं की धमनियां पुरुषों के मुकाबले संकरी होती हैं, इसलिए उनके हृदय रोगों की चपेट में आने की आशंका अधिक होती है.

(प्रस्तुति : शमीम खान)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >