जलवायु परिवर्तन से युद्ध का खतरा, वैश्विक सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य और शांति में निवेश जरूरी

Global Climate and Health Alliance Report: एक नई ग्लोबल क्लाइमेट एंड हेल्थ अलायंस की रिपोर्ट ने जलवायु परिवर्तन और सशस्त्र संघर्ष के बीच के खतरनाक रिश्ते को उजागर किया है. यह रिपोर्ट बताती है कि कैसे ये दोनों मिलकर मानव स्वास्थ्य के लिए एक 'रीइन्फोर्सिंग साइकिल ऑफ हार्म' बना रहे हैं. पढ़ें इसका विस्तृत विश्लेषण.

Global Climate and Health Alliance Report: जुलाई में आयोजित नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन के बाद तथा अमेरिका-ईरान युद्ध में 60 दिनों के युद्धविराम (Ceasefire) के समाप्त होने और पुनः संघर्ष शुरू होने के बीच एक नयी रिपोर्ट ने वैश्विक समुदाय की चिंता बढ़ा दी है. ‘ग्लोबल क्लाइमेट एंड हेल्थ अलायंस’ की ओर से जारी रिपोर्ट ‘क्लाइमेट चेंज, आर्म्ड कॉन्फ्लिक्ट, एंड ग्लोबल पब्लिक हेल्थ : ए रीइन्फोर्सिंग साइकिल ऑफ हार्म’ (Climate Change, Armed Conflict, and Global Public Health: A Reinforcing Cycle of Harm) में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन और सशस्त्र संघर्ष अलग-अलग घटनाएं नहीं हैं. ये दोनों एक-दूसरे को बढ़ावा देकर मानव स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं.

संकटों का ताना-बाना : पॉलीक्राइसिस की अवधारणा

रिपोर्ट में बताया गया है कि वैश्विक स्तर पर कोई भी संकट अलग-अलग असर नहीं छोड़ता. जब जलवायु परिवर्तन, सशस्त्र संघर्ष, आर्थिक अस्थिरता, संसाधनों की कमी से जूझती स्वास्थ्य प्रणालियां और डिजिटल परिदृश्य एक साथ टकराते हैं, तो यह पॉलीक्राइसिस (Polycrisis) की स्थिति उत्पन्न करता है.

ये भी पढ़ें: यूरोप पर ‘हीट डोम’ का कहर : खतरे में 32.7 करोड़ आबादी और 1484.66 लाख करोड़ की संपत्ति, जर्मनी-पोलैंड में 45 डिग्री तापमान का अलर्ट

कई गुणा बढ़ेगा सुरक्षा खतरा : कोर्टनी हॉवर्ड

ग्लोबल क्लाइमेट एंड हेल्थ अलायंस की बोर्ड अध्यक्ष डॉ कोर्टनी हॉवर्ड कते हैं कि जंगल की आग से लेकर युद्धों तक, यदि हम पॉलीक्राइसिस के प्रत्येक तत्व से अलग-अलग निपटने का प्रयास करेंगे, तो इसका असर हर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर पड़ेगा. इसमें दुनिया के सबसे गरीब और कमजोर लोग सबसे अधिक प्रभावित होंगे. पृथ्वी की जलवायु, महासागरों और जैव विविधता में बढ़ती अस्थिरता वैश्विक स्तर पर मानव सुरक्षा के लिए थ्रेट मल्टीप्लायर (Threat Multiplier) का काम करती रहेगी. यानी सुरक्षा का खतरा कई गुणा बढ़ता रहेगा.

जलवायु परिवर्तन और सशस्त्र संघर्ष का आपस में संबंध

रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन लोगों तक भोजन, पानी, आजीविका और ऊर्जा जैसी जीवन की बुनियादी जरूरतों की पहुंच को प्रभावित करता है. इसके कारण लोगों को मजबूरी में विस्थापित होना पड़ता है. यह अंततः तनाव पैदा करके सशस्त्र संघर्ष को जन्म दे सकता है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में तेजी से बदल रहा मौसम, साइलेंट किलर बना ह्यूमिड हीट, घर का तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेड

बुनियादी सुविधाओं को नष्ट करते हैं युद्ध

इतना ही नहीं, युद्ध और सशस्त्र संघर्ष लोगों को बेघर कर देते हैं. बुनियादी सुविधाओं को नष्ट करते हैं. पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं. यह एक ऐसा विनाशकारी दुष्चक्र है, जिसके भयानक परिणाम सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health) को भुगतने पड़ते हैं. अमेरिका-ईरान युद्ध (US-Iran War) का उदाहरण देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे इस संघर्ष का प्रभाव वैश्विक स्तर पर ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों पर पड़ रहा है.

स्वास्थ्यकर्मियों और ढांचे की सुरक्षा पर जोर

संघर्ष वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर को लेकर चिंता व्यक्त की गयी है. संगठन की उपाध्यक्ष और पूर्व UNFCCC यूथ एनवॉय डॉ ओम्निया अल ओम्रानी ने कहा है कि स्वास्थ्यकर्मी विषम परिस्थितियों में सेवाएं देते हैं. उनकी सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: क्लाइमेट चेंज से रोटी पर संकट, रात की गर्मी से खतरे में खाद्य सुरक्षा

युद्ध से होने वाले उत्सर्जन की तय हो जवाबदेही : हॉवर्ड

डॉ हॉवर्ड ने कहा कि किसी भी संघर्ष की स्थिति में सरकारों को स्वास्थ्यकर्मियों, अस्पतालों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए. इसके अलावा, सैन्य गतिविधियों (Military Activities) से होने वाले ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन (Greenhouse Gas Emissions) के प्रति भी सरकारों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए.

सैन्य खर्च की बजाय जलवायु और स्वास्थ्य में निवेश की मांग

ग्लोबल क्लाइमेट एंड हेल्थ अलायंस की कार्यकारी निदेशक जेनी मिलर ने दुनिया भर के नीति निर्माताओं और सरकारों से अपील की है कि वे सैन्य बजट बढ़ाने की बजाय शांति, स्वास्थ्य प्रणालियों और जलवायु अनुकूलन में निवेश करें. अलायंस ने मुख्य रूप से इन 3 बिंदुओं पर बल दिया है.

  • सैन्य बजट का पुनर्आवंटन : सैन्य तैयारियों से फंड हटाकर जलवायु-अनुकूल समुदायों और स्वास्थ्य प्रणालियों के निर्माण में लगाया जाये.
  • स्वच्छ ऊर्जा तक पहुंच : सार्वभौमिक स्वच्छ ऊर्जा (Universal Access to Clean Energy) और नवीकरणीय ऊर्जा से चलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाये.
  • बहुपक्षीय सहयोग : अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानूनों का सख्ती से पालन किया जाये और बहुपक्षीय सहयोग (Multilateral Cooperation) को बढ़ावा दिया जाये.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >