Hajipur News: रोजगार मेला में युवाओं को मिला रोजगार का तोहफा
Published by : Vivek Pandey Updated At : 24 May 2026 8:35 AM
Hajipur News केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बांटे नियुक्ति पत्र, पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
Hajipur News:(कैफ अहमद) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से 19वें रोजगार मेला का शुभारंभ किया. इस दौरान देशभर के युवाओं को भारत सरकार के विभिन्न विभागों एवं उपक्रमों जैसे रेल मंत्रालय, डाक विभाग, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सहित कई संस्थानों में 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए.
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री वह स्थानीय सांसद चिराग पासवान ने अपने लोकसभा क्षेत्र हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यक्रम मे युवाओं एवं युवतियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
आत्मनिर्भर भारत और रोजगार सृजन के संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और रोजगार सृजन के संकल्प को और अधिक मजबूत होते देख उन्हें अत्यंत गौरव की अनुभूति हो रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.
इस मौके पर हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह , संजय सिंह तथा पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छात्रासल सिंह सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










