2 बीवियां वाले इस यूट्यूबर की गाड़ी का पहाड़ों में हुआ भयानक एक्सीडेंट, बोले- मौत के मुंह से वापस आया, VIDEO

यूट्यूबर अरमान मलिक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था. हालांकि इस एक्सीडेंट में उनकी जान बच गई.

Youtuber Armaan Malik Car Accident: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ फेम और पॉपुलर यूट्यूबर अरमान मलिक ने एक शॉकिंग वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अरमान बताते हैं कि उनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया. हालांकि इस एक्सीडेंट में उनकी जान बच गई. जब ये हादसा हुआ तो उनके साथ उनकी वाइफ कृतिका भी कार में थी. एक्टर ने पूरा किस्सा एक वीडियो में बताया.

मौत के मुंह से बच कर वापस आए अरमान मलिक

यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर किया है. वीडियो में वो अपनी कार की टायर को दिखाते हुए बताते हैं, दोस्तों, आज से एक हफ्ता पहले मैंने इस गाड़ी की शिकायत की थी. ये बहुत घटिया गाड़ी है. आज हम आ रहे थे मनाली से गाने की शूटिंग करके. गाड़ी का पूरा टायर फटा है और गाड़ी पूरी तरह से अनबैलेंस हो गया था. बात की जाए तो हम मौत के मुंह से वापस आए है. मैं गाड़ी में सो रहा था और योगेश गाड़ी चला रहा था. कृतिका और पीछे लक्ष थे. भगवान की कृपा से हम लोग बच गए.

अरमान मलिक और कृतिका का नया गाना इस होगा रिलीज

अरमान मलिक पिछली बार बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आए थे. शो में अरमान अपनी दोनों वाइफ पायल और कृतिका मलिक के साथ गए थे. हालांकि पायल पहले बाहर हो गई थी और कृतिका और अरमान काफी आगे गए थे. शो के दौरान अपनी दोनों शादियों को लेकर अरमान काफी चर्चा में रहे थे. वहीं, यूट्यूबर अपनी पत्नी कृतिका के साथ सॉन्ग चांद नजर आया में दिखेंगे. सॉन्ग 19 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. सॉन्ग का पोस्टर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें कृतिका रेड आउटफिट में बेह खूबसूरत दिख रही है. सॉन्ग के रिलीज कै फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.

Also Read- Salman Khan को फिर मिली धमकी, कहा- 5 करोड़ दो, नहीं तो हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगी

Also Read- Bigg Boss OTT 3: यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो नहीं बल्कि तीन बार की शादी, पायल ने कहा- मेरी शादी से पहले उनका तलाक…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >