Yogesh Mahajan Death: कौन है योगेश महाजन, जिनकी अचानक हुई मौत, इस सीरियल में कर रहे थे काम

Yogesh Mahajan Death: टेलीविजन इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर योगेश महाजन अब इस दुनिया में नहीं रहे. कार्डिएक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई है.

Yogesh Mahajan Death: टेलीविजन और मराठी फिल्म अभिनेता योगेश महाजन का 19 जनवरी, 2025 को अचानक हृदय गति रुकने से दुखद निधन हो गया. वह पॉपुलर टीवी शो शिव शक्ति तप त्याग तांडव में नजर आते थे. एक्टर जब शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे, तब उनके बारे में सूचना जुटाने की कोशिश की गई. जिसके बाद पता चला कि वह अपने उमरगांव के फ्लैट में बेहोश पड़े हुए हैं. अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

योगेश महाजन की मौत से उनके को-स्टार्स हैं दुखी

योगेश महाजन की अचानक हुई मौत पर उनके को-स्टार्स और फैंस ने दुख व्यक्त किया. आकांक्षा रावत ने अपना दुख शेयर करते हुए कहा कि वह जिंदा दिन इंसान थे. हमने एक साथ से अधिक समय तक साथ काम किया है. उनके अचानक चले जाने से काफी दुख हुआ है. भगवान उनकी फैमिली को यह क्षति बर्दाशत करने की शक्ति दे.

कब होगा योगेश का अंतिम संस्कार

योगेश की सह-कलाकार सुजैन बर्नर्ट ने भी एक्टर के मौत पर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, “मैं इस पर विश्वास नहीं कर सकती…इतना अद्भुत इंसान और अभिनेता…हमारे बीच अब नहीं रहा. वह काफी पॉजिटिव रहने वाले इंसान थे. ओम शांति मेरे दोस्त और उसके परिवार के लिए बहुत खेद है.” उनके परिवार में उनकी पत्नी और उनका सात साल का बेटा है. वहीं एक्टर का अंतिम संस्कार 20 जनवरी, 2025 को मुंबई के बोरीवली पश्चिम में प्रगति हाई स्कूल के पास गोरारी -2 श्मशान में होगा.

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं योगेश महाजन

योगेश का जन्म सितंबर 1976 को एक किसान परिवार में हुआ था. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में खुद के दम पर अपनी पहचान बनाई है. उनका कोई गॉडफादर नहीं था. एक्टर सीरियल ‘शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव’ में शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे थे. योगेश महाजन को ‘मुंबईचे शहाणे’ और ‘समसाराची माया’ जैसी मराठी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था.

यह भी पढ़ें- Fact Check: राशा थडानी इस क्रिकेटर को कर रही डेट? जान लें उनके बॉयफ्रेंड का नाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >