Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अरमान को इस वजह से थप्पड़ मारने की कोशिश करेगा अंशुमन, इन 2 शख्स की होगी एंट्री

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: स्टारप्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है. अपकमिंग ट्रैक में दर्शक देखेंगे कि अरमान किसी कारण से अभीरा का हाथ पकड़ता है. यह देखकर अंशुमन गुस्सा हो जाता है और उसे थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ता है. हालांकि अभीरा उसे रोकती है. शो में ट्विस्ट के लिए दो नई एंट्रीज भी होगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: राजन शाही के डायरेक्टर कट की ओर से निर्मित लोकप्रिय स्टार प्लस टेलीविजन शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहा है. शो में 7 साल बाद जब अभीरा और अरमान मिलते हैं, तो उनके बीच काफी गलतफहमी देखने को मिलती है. जहां अरमान ने बेटी मायरा के खातिर गीतांजलि से सगाई कर ली है. वहीं अभीरा अंशुमान से शादी करने की तैयारी कर रही है.

अरमान को थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ेगा अंशुमन

ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में, अभीरा और अंशुमान की शादी का जश्न मनाया जाएगा, जिसमें पोद्दार परिवार और अंशुमान का परिवार दोनों शामिल होंगे. अरमान फिलहाल अभीरा को किसी और का होता हुआ देख टूट चुका है. हालांकि वह किसी वजह से अभीरा का हाथ पकड़कर उससे बात करने की कोशिश करेगा. अंशुमन, अरमान की यह हरकत देख लेगा और उसे थप्पड़ मारने के लिए आगे बढ़ेगा, लेकिन अभीरा बीच में आ जाएगी.

ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी 2 नई एंट्री

यही नहीं मायरा, अभीरा के पहले पति के बारे में गपशप सुन लेगी. उत्सुक होकर, वह जांच करने का फैसला करेगी. हालांकि उसे यह नहीं पता चलेगा कि वह एक ऐसे राज को उजागर करने की कोशिश कर रही है, जिसे अरमान ने सालों से छिपाकर रखा है. बाद में, मायरा गलती से अरमान पर जूस गिरा देगी. माफी मांगते हुए, वह अभीरा के पहले पति का पता लगाने की अपनी कोशिश का जिक्र करेगी. अरमान उसकी बातों से टूट जाएगा और खुद को दोषी मानेगा कि उसने दोनों से सच्चाई छिपाकर रखी है. टेली रिपोर्ट की मानें तो आने वाले एपिसोड सस्पेंस से भरपूर होने वाले हैं, क्योंकि शो में जल्द ही मनीष और अभीर की एंट्री होने वाली है. उनके आने से कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आएगा.

यह भी पढ़ें- कौन है Alia Bhatt की एक्स पीए वेदिका प्रकाश शेट्टी? जिन्हें 76 लाख चुराने के आरोप में किया गया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >