Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इन 2 शख्स की वजह से अरमान और अभीरा होंगे दूर, प्रॉपर्टी के चक्कर में पोद्दार हाउस में होगा हंगामा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलेगा. कावेरी को वापस पोद्दार हाउस लौटने के लिए विद्या कहेगी. हालांकि कावेरी किसी की बात नहीं सुनेगी. कावेरी और विद्या के बीच तीखी बहस होगी.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान दादी सा को वापस लौटने के लिए कहते हैं. कावेरी अपनी जिद्द पर अड़ी रहती है और पोद्दार हाउस नहीं लौटने की बात कहती है. कावेरी कहती है कि उसने अपनी प्रॉपर्टी बांट दी है और अब वह सौभाग्य भवन में रहेगी. वह कहती है उसने सारे रिश्ते पोद्दार परिवार से तोड़ दिए. अरमान उन्हें समझाता है कि वह अकेले कैसे रहेगी. माधव, मनीषा और मनोज भी कावेरी को समझाते हैं, लेकिन वह किसी की बात नहीं मानती.

कावेरी को मनाने आएगी विद्या

ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा दादी सा से कहती है कि वह मायरा को क्यों सजा दे रही है. मायरा दादी सा को घर चलने के लिए कहती है. कावेरी बहुत भावुक हो जाती है. विद्या, कावेरी से मिलने आती है और कावेरी उसे नजरअंदाज करती है. विद्या कहती है कि वह उससे माफी मांगने नहीं आई है. विद्या कहती है कि एक मां को ऐसे घर छोड़कर नहीं आना चाहिए. वह उससे घर लौटने के लिए कहती है. विद्या कहती है वह कावेरी का चेहरा दोबारा नहीं देखना चाहती है और गुस्से में वहां से चली जाती है.

विद्या और कावेरी की वजह से अलग रहेंगे अरमान और अभीरा

अभीरा, कावेरी के साथ रहने का फैसला करती है और अरमान अपनी मां के साथ. अरमान कहता है कि वह उससे अलग नहीं रह सकता. अभीरा उसे समझाती है कि परिवार को फिर से मिलाने के लिए उन्हें ऐसा करना होगा. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान कावेरी और विद्या को लेकर बात करते हैं. अरमान कहता है कि जितना कावेरी दुखी है उतना ही विद्या भी दुखी है. विद्या और कावेरी की वजह से दोनों अलग-अलग रहने का फैसला करते हैं. अरमान उससे कहता है कि क्या ये सब से उनके रिश्ते पर असर तो नहीं पड़ेगा ना.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai: मां बनने वाली है कियारा, एक बार फिर से अलग हो जाएंगे अभीरा-अरमान? ये शख्स होगा जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >