Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-रूही को एक साथ ऑफिस में देख शॉक्ड हो जाएगी अभीरा, पूछेगी ये सवाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टारप्लस के पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि कैसे अरमान और रूही को ऑफिस के कमरे में अभीरा रंगे हाथों पकड़ती है. वह दोनों से सवाल करती है. आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे हुए है. टीवी सीरियल की कहानी सभी को खूब एंटरटेन कर रही है. शो में हमें अभीरा-रूही और अरमान के बीच की लव ट्रायंगल देखने को मिल रही है. जहां रोहित पुरोहित ने अरमान की भूमिका निभाई है, समृद्धि शुक्ला ने अभीरा की भूमिका निभाई है, जबकि गर्विता सिधवानी ने रूही की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है. अरमान अभीरा एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. इधर रूही अपने पहले प्यार को भूल नहीं पा रही है. अपकमिंग एपिसोड में, हम अभीरा को अरमान और रूही के रिश्ते को लेकर सवाल करते हुए देखेंगे.


अरमान-रूही से सवाल करेगी अभीरा
लेटेस्ट वीडियो में हम देखते हैं कि अरमान आधी रात तक ऑफिस में काम कर रहे हैं. रूही उसे कंपनी देने के लिए उसके साथ आती है. दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती करने लगते हैं. तभी अरमान की वाइफ अभीरा कमरे में आती है और दोनों इतनी रात तक क्या कर रहे हैं, इसको लेकर सवाल करती है. ये बात सुनकर पहले तो दोनों शॉक्ड रह जाते हैं, लेकिन बाद में रूही कहती है कि अरमान उसका अच्छा दोस्त है. इसी बीच कोई ऑफिस बंद करके चला जाएगा और तीनों फंस जाएगा. अभीरा और रूही एक दूसरे से लड़ाई करेगी, जिससे अरमान गुस्से से आगबबूला हो जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai


अरमान-अभीरा का देता है साथ
आज के एपिसोड में हमने देखा कि अरमान ने संजय और पूरे परिवार के सामने अभीरा को प्रोटेक्ट किया. उन्होंने अपने फुफासा से अभीरा का अपमान करने के लिए माफी मांगने को कहा. हर कोई सदमे में था. ये रिश्ता क्या कहलाता है के एपिसोड की शुरुआत अरमान (रोहित पुरोहित) से होती है, जो संजय को उसकी पत्नी के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहता है. अरमान का अपने प्रति कड़ा रुख देखकर अभीरा को उसपर प्यार आता है. बाद में स्टार्स एक दूसरे संग रोमांटिक पल बिताते हैं. बाद में, संजय, काजल के साथ, पोद्दार का घर छोड़ने का फैसला करता है. जब दादीसा इसके पीछे का कारण पूछती है, तो संजय बताता है कि कैसे अरमान ने अभीरा के लिए उसका अपमान किया है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस वजह से घर से भागने की कोशिश करेगा कृष, संजय से भिड़ेगा अरमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >