अरमान के लिए परिवार से भिड़ेगी अभीरा, फिर दिखेगा ‘झांसी की रानी’ वाला अवतार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया ट्विस्ट आने वाला है. अभीरा एक बार फिर अरमान के लिए ‘झांसी की रानी’ बनती नजर आएगी. वहीं कृष के कारण परिवार में बड़ा बवाल खड़ा होगा. काउंसलिंग टास्क के दौरान अरमान हादसे का शिकार भी हो जाएगा.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रिश्तों का ड्रामा लगातार गहराता जा रहा है. अभीरा और अरमान अपनी शादी और रिश्ते को संभालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन परिवार के भीतर चल रही तनातनी उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही. आने वाले एपिसोड में दर्शकों को जबरदस्त इमोशनल ड्रामा और हाई वोल्टेज टकराव देखने को मिलने वाला है.

कृष की वजह से बढ़ेगा घर में तनाव

हालिया ट्रैक में दिखाया गया कि अभीरा और अरमान अपने रिश्ते को बचाने के लिए काउंसलिंग का सहारा लेते हैं. इसी बीच कृष की एंट्री दोनों की जिंदगी में नया बवाल खड़ा कर देती है. कृष एजेंसी पर कब्जा जमाने की कोशिश करता है, जिसके बाद अरमान और उसके बीच तीखी बहस हो जाती है. इस पूरे मामले में अभीरा खुलकर अरमान के समर्थन में उतरती है और परिवार के सामने कृष को खरी-खोटी सुना देती है. अभीरा का यह दमदार अंदाज देखकर घरवाले भी हैरान रह जाते हैं.

अरमान और कृष के बीच बढ़ेगी दुश्मनी

आने वाले एपिसोड में कहानी और ज्यादा दिलचस्प होने वाली है. कृष का गुस्सा अब तान्या और अपने परिवार पर निकलने लगेगा. परिवार के सामने उसका बर्ताव देखकर अरमान का पारा चढ़ जाएगा और वह कृष को घर छोड़ने तक के लिए कह देगा. हालांकि कृष साफ कर देगा कि वह भी इस घर का हिस्सा है और कहीं नहीं जाएगा.

विद्या को लेकर अभीरा लेगी बड़ा फैसला

इसी बीच अभीरा एक ऐसा फैसला लेने वाली है, जो उसके और अरमान के रिश्ते में नई परेशानी खड़ी कर सकता है. अभीरा देखेगी कि विद्या अरमान से बात करने के लिए परेशान है. ऐसे में वह दोनों को फिर से करीब लाने की कोशिश करेगी. लेकिन अभीरा का यह कदम अरमान को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. अरमान को पुरानी बातें याद आ जाएंगी और वह अभीरा से नाराज हो जाएगा.

काउंसलिंग टास्क में होगा बड़ा हादसा

कहानी में एक और बड़ा मोड़ तब आएगा, जब काउंसलर अभीरा और अरमान को एक खास टास्क देगी. दोनों को एक गुब्बारे का ध्यान रखना होगा, जो उनके रिश्ते की जिम्मेदारी का प्रतीक होगा. इस टास्क के दौरान दोनों कई मुश्किलों का सामना करेंगे और अरमान हादसे का शिकार भी हो जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह चुनौती उनके रिश्ते को मजबूत बनाएगी या फिर दोनों के बीच दूरियां बढ़ा देगी.

यह भी पढ़ें: सोनम कपूर ने रिवील किया दूसरे बेटे का नाम, खास है उसका मतलब, सामने आई फैमिली फोटो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >