Mauka Ya Dhokha: समीक्षा भटनागर के लिए मददगार साबित हुआ वेब सीरीज, इस डर पर पाया काबू

टीवी की मशूहर एक्ट्रेस समीक्षा भटनागर जल्द ही सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज ‘मौका या धोखा’ में नजर आने वाली हैं. सीरीज को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान मैंने अपने पानी वाले डर पर काबू पाया.

फिल्म ‘पोस्टर बॉयस’ ‘कैलेंडर गर्ल’ और टीवी शो ‘बाल वीर’ ‘उतरन’ ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे कई सारे टीवी शो में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री समीक्षा भटनागर अपने नए अवतार से दर्शको का दिल जितने के लिए पूरी तरह तैयार है. जी हां ‘हंगामा’ पर 22 जून को रिलीज होने वाली सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज ‘मौका या धोखा’ में समीक्षा का एक अलग अवतार दिखाई देंगी.

‘मौका या धोखा’ में दिखेंगी समीक्षा

इस सीरीज में समीक्षा भटनागर, हिमांशु मल्होत्रा, और आभास मेहता की भूमिका सस्पेंस की हर हदों को पार कर जाएगा और अंत तक दर्शको को बांधे रखेगा. इन तीनों मल्टीटैलेंटेड सितारों ने “मौका या धोखा” के निर्माण के दौरान अनगिनत चुटकुले, शरारतें और प्रफुल्लित करने वाले पल शेयर किए हैं. ऑनसेट सभी कलाकारों ने कई सारे ऐसे काम किये, जिसे करके उनको अपने आप पर गर्व महसूस हुआ. यहा तक की अपने अंदर के दर को भी ख़त्म किया. उनका तालमेल इतना प्रभावशाली है कि फैंस उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सीरियल को लेकर क्या बोली समीक्षा भटनागर

इस सस्पेंस थ्रिलर पर समीक्षा भटनागर का कहना है कि “एक कलाकार के जीवन में बहुत कम ही ऐसा किरदार मिलता है, जिससे आप डरे और उत्साहित होते हो. मुझे पानी से बहुत डर लगता है, जिसे अब मैंने दूर कर लिया है. यह डरावना था और मैं उस पल को नहीं भूल सकती, जब मुझे पानी से भरे टब में गिरा दिया गया था. मेरे हाथ और पैर बंधे हुए थे. सही शॉट पाने के लिए शॉट को कई बार दोहराया जाना था और मुझे एक ब्रेकपॉइंट पर ले जाया गया. हिमांशु, आभास, और मैंने सेट पर और बाहर दोनों तरह से एक ऐसा बॉन्ड बनाया है, जो वास्तव में कमाल का है. गोवा में शूटिंग करना सोने पर सुहागा था. मैं उत्साहित हूं, यह जानने के लिए कि दर्शकों को हमारा शो बेहद पसंद आएगा.”

Also Read: Adipurush Box Office Collection Day 1: प्रभास की फिल्म पहले ही दिन तोड़ेगी रिकॉर्ड, जानें ओपनिंग डे का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >