TV TRP Report: इस हफ्ते की टीवी टीआरपी लिस्ट सामने आते ही छोटे पर्दे की दुनिया में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. खास बात ये रही कि इस बार कई शोज की टीआरपी में बड़े उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे. कई बड़े शोज की रैंकिंग गिर गई है, जबकि कुछ नए और दमदार कंटेंट वाले शोज ने बाजी मार ली है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी
सबसे पहले बात करें नंबर वन की, तो क्योंकि सास भी कभी बहू थी इस हफ्ते भी टॉप पर बना हुआ है. ‘अनुपमा’ की गिरती टीआरपी का पूरा फायदा इस शो को मिला है और दर्शक तुलसी की कहानी को खूब पसंद कर रहे हैं.
गंगा माई की बेटियां
दूसरे नंबर पर गंगा माई की बेटियां ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. इस शो की रेटिंग लगातार बढ़ रही है और इसने अनुपमा को भी पीछे छोड़ दिया है.
तुम से तुम तक
तीसरे स्थान पर तुम से तुम तक ने जगह बनाई है. जी टीवी का ये शो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और ये तेजी से टॉप 3 में पहुंच गया है.
वसुधा
वहीं चौथे नंबर पर वसुधा ने एंट्री मारी है. इसके ट्विस्ट और टर्न्स ने कहानी को दिलचस्प बना दिया है, जिससे दर्शकों का जुड़ाव बढ़ा है.
अनुपमा
सबसे बड़ा झटका अनुपमा को लगा है, जो इस बार पांचवें नंबर पर खिसक गया है. कहानी में आए बदलाव और नए किरदारों की एंट्री के बावजूद शो दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पा रहा.
क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं
छठे नंबर पर क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं ने अपनी जगह बनाई है. हाल ही में शुरू होने के बावजूद इस शो ने अच्छी पकड़ बनाई है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है
वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है की हालत इस बार कमजोर नजर आई और इसे सातवें नंबर से ही संतोष करना पड़ा.
यह भी पढ़ें: टीवी के राम ने रणबीर कपूर को बताया संस्कारी, रामायण मूवी में खुद आएंगे नजर
