TRP Report Week 7: प्रेम-राही की शादी नहीं बटोर पा रही टीआरपी, गुम है किसी के प्यार में का नामो-निशान खत्म, चेक करें टॉप 20 की लिस्ट

TRP Report Week 7: इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में नंबर वन की जगह अनुपमा नहीं है. दूसरी तरफ टॉप 5 में इस हफ्ते एक बार फिर से गुम है किसी के प्यार में टॉप 8 में भी नहीं आ पाया. सीरियल जादू तेरी नजर इस बार लिस्ट में है.

TRP Report Week 7: 2025 के सातवें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है. इस हफ्ते टॉप 5 सीरियल्स में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते एक बार फिर से अनुपमा नंबर वन की पोजिशन पर कब्जा नहीं कर पाई. उड़ने की आशा नंबर वन पर है. दूसरी तरफ ये रिश्ता क्या कहलाता है ने भी टॉप 5 में अपनी जगह बना ली. हालांकि गुम है किसी के प्यार में के फैंस के लिए बुरी खबर है. शो टॉप 5 में नहीं है. लगातार इसकी रेटिंग घटती जा रही है. शो में कुछ महीने पहले ही लीप आया था. चलिए आपको टॉप 20 शोज के बारे में बताते हैं.

टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 शोज के नाम

  1. उड़ने की आशा
  2. अनुपमा
  3. ये रिश्ता क्या कहलाता है
  4. जादू तेरी नजर
  5. एडवोकेट अंजिल अवस्थी
  6. झनक
  7. मंगल लक्ष्मी
  8. लक्ष्मी का सफर
  9. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
  10. गुम है किसी के प्यार में
  11. परिणीति
  12. शिव शक्ति
  13. लाफ्टर शेफ्स
  14. मन्नत
  15. मेघा बरसेंगे
  16. राम भवन
  17. जाने-अनजाने हम मिले
  18. माटी से बंधी डोर
  19. वसुधा
  20. इंडियन आइडल

टीआरपी लिस्ट में इस चैनल का दबदबा

टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 शोज में स्टार प्लस का दबदबा है. स्टार प्लस के शोज उड़ने की आशा, ये रिश्ता क्या कहलाता है, एडवोकेट अंजलि अवस्थी और जादू तेरी नजर और अनुपमा शामिल है. राजन शाही के दो शोज लिस्ट में है. अनुपमा के ट्रैक के बारे में बात करें तो शो में दिखाया जा रहा है कि राही और प्रेम की शादी की रस्में शुरू हो गई है. हालांकि बार-बार माही इस शादी के बीच नयी दिक्कतें लाती रहती है. दूसरी तरफ मोटी बा और पराग भी इस शादी से कुछ ज्यादा खुश नहीं है. वह सिर्फ प्रेम की वजह से इस शादी के लिए राजी हुए है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >