The Kerala Story OTT: अभी तक नहीं देखी है ‘द केरल स्टोरी’, तो इस ओटीटी पर करें एंजॉय, जानें यहां

The Kerala Story: अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. फिल्म पिछले साल मई में रिलीज हुई थी और अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि इसे कहां देख सकते है, आपको बताते है.

अदा शर्मा की फिल्म द केरल स्टोरी पिछले साल साल मई में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

द केरल स्टोरी साल 2023 की सबसे सफल और चर्चित फिल्मों में से एक बन गई थी. इसने हर किसी का ध्यान खींचा था. हालांकि रिलीज के बाद मूवी कई विवादों में घिर गई थी.

द केरल स्टोरी के ओटीटी पर रिलीज होने का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे. अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की तारीख की घोषणा की. फिल्म 16 फरवरी से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है.

द केरल स्टोरी तीन लड़कियों की कहानी है, शालिनी (अदा शर्मा), निमाह (योगिता बिहानी), और गीतांजलि (सिद्धि इदनानी), जिन्हें उनकी रूममेट, आसिफा (सोनिया बलानी) द्वारा दूसरे धर्म में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया जाता है.

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित द केरल स्टोरी को काफी सराहना मिली. इस फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है.

फिल्म का बजट सिर्फ 15-20 करोड़ रुपये है. मूवी ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इसमें अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इदवानी प्रमुख भूमिकाओं में थीं.

अदा शर्मा ने बताया, कई भयावह वीडियो देखने के बाद उनकी रातों की नींद उड़ गई. वह पहले से ज्यादा लोगों से अलग रहने लगी और यहां तक कि अब काफी समय अकेले बिताने लगी.

जागरण इंग्लिश के साथ एक एक इंटरव्यू में अदा शर्मा से बताया था कि क्या वो द केरल स्टोरी 2 का हिस्सा होगी या नहीं. एक्ट्रेस ने कहा था, “अगली फिल्म जिसकी हम शूटिंग शुरू करेंगे, मैं आपसे वादा कर सकती हूं कि मैं कुछ अलग करने की कोशिश कर रही हूं.”

विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा अब ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ में नजर आएगी, जिसमें वो पुलिस वाले के रोल में दिखेंगी. इसका टीजर सामने आया था.

Also Read: The Kerala Story OTT Release: फाइनली! इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी द केरल स्टोरी, नोट कर लें डेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >