TMKOC: जेठालाल को मत बदलना..दिलीप जोशी के फैंस ने दी वॉर्निंग, ये स्टार्स भी कह चुके हैं शो को अलविदा

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जल्द ही नए तारक मेहता की एंट्री होने वाली है. शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है. जिसमें सचिन श्रॉफ की पहली झलक देखने को मिल रही है. अब शो में जेठालाल भी गायब है, ऐसे में उनके फैंस को अब चिंता सता रही है कि कहीं जेठालाल ने भी शो को अलविदा नहीं कह दिया है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah (TMKOC): टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ पिछले 13 सालों से लोगों का फेवरेट शो बना हुआ हैं. शो के हर किरेदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. अब तक इस शो कई किरदारों की नयी इंट्री हुई है, तो कुछ ने शो को अलविदा कह दिया. लेकिन अभी तक शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. बीते दिनों जहां शो से शैलेश लोढ़ा और राज आनंदकट गायब दिख रहे थे. ऐसे में अब जेठालाल भी शो से नदारद है. अब फैंस को ये चिंता सता रही है कि कहीं जेठालाल भी तो शो को अलविदा नहीं कह देंगे. जिसके बाद दिलीप जोशी के फैंस ने मेकर्स को वॉर्निंग दे डाली.

जेठालाल के फैंस ने दी मेकर्स को अल्टीमेटम

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानि दिलीप जोशी की आज फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है. शो में उनके बोलने का तरीका फैंस को काफी इम्प्रेश करता है. उनकी और बबीता जी की बॉन्डिंग भी दर्शकों को खूब हंसाती है. शो में उनके लंबे समय तक गायब रहने के बाद फैंस ने असित कुमार मोदी को वॉर्निंग देते हुए कहा, कि अगर जेठालाल को रिप्लेस किया तो हम शो देखना छोड़ देंगे. एक यूजर ने लिखा- कोई भी नया आए तो आ जाए पर जेठालाल रिप्लेस नहीं होना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, जेठालाल के रोल में दिलीप जोशी का काम और डेडिकेशन काफी शानदार है, कोई उन्हें रिप्लेस नहीं कर सकता…हम ऐसा होने नहीं देंगे.

सचिन श्रॉफ बनेंगे नये तारक मेहता!

शैलेश लोढ़ा तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में शुरूआत से ही जुड़े थे. हालांकि उनके शो छोड़ने के बाद उनके रिप्लेसमेंट का इंतजार था. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो शैलेश की जगह एक्टर सचिन श्रॉफ ने ले ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर ने शूटिंग शुरू कर दी है. हालांकि इस बार में एक्टर ने कुछ नहीं कहा है. सचिन श्रॉफ टीवी इंडस्ट्री के एक पॉपुलर एक्टर है. हाल ही में एक्टर शो गुम है किसी के प्यार में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने राजीव का रोल निभाया था. हालांकि उन्होंने शो क्विट कर दिया है. उन्होंने शो छोड़ने के बाद कहा था, शो के साथ मेरा सफर यादगार रहा. यह एक अच्छा किरदार था, और जब मेरा ट्रैक चल रहा था, तब मुझे इसे निभाने में मजा आया.

https://www.instagram.com/p/CiafLmit3n9/
Also Read: Brahmastra BO collection day 4: रणबीर कपूर की फिल्म ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, फर्स्ट मंडे हुई ताबड़तोड़ कमाई
TMKOC: ये स्टार्स भी कह चुके हैं शो को अलविदा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से अब तक कई कलाकार गायब हो गए हैं. इसमें दया भाभी का नाम सबसे ऊपर है. एक्ट्रेस ने मेटरनिटी लीभ ली थी. हालांकि बाद में उन्होंने शो में वापसी नहीं की. निधि भानुशाली ने भी शो को अलविदा कह दिया. उन्होंने अपनी पढ़ाई की वजह से शो छोड़ा था. मिस्टर सोढ़ी के रोल से फेमस एक्टर गुरुचरण सिंह ने भी अचानक तारक मेहता छोड़ दिया था. उन्हें अपने पिता की देखभाल करनी थी. राज अनादकट ने भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को अलविदा कह दिया है. स्वास्थ्य कारणों की वजह से राज ने शो से छुट्टी कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >