Stree 2 vs Khel Khel: श्रद्धा कपूर या फिर अक्षय कुमार कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस किंग, निर्माता बोले- जो जीता वही…

Stree 2 vs Khel Khel: स्त्री 2 की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. हर कोई हॉरर कॉमेडी मूवी को देखना चाहता है. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी दिन अक्षय कुमार की खेल-खेल भी आएगी. इन-दोंनों मूवीज का क्लैश होगा. हालांकि बॉक्स ऑफिस किंग कौन बनेगा, इसको लेकर निर्माता ने बात की है.

Stree 2 vs Khel Khel: स्त्री 2 का धमाकेदार ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है. फिल्म में पहले पार्ट से दोगुना एंटरटेनमेंट और हॉरर दर्शकों को देखने को मिलेगा. हॉरर-कॉमेडी 2018 की सुपरहिट फिल्म स्त्री का सीक्वल है. अमर कौशिक की ओर से निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना हैं. शुरुआत में फिल्म की रिलीज डेट 30 अगस्त 2024 थी. हालांकि, अब यह 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक होगी. राजकुमार और श्रद्धा की फिल्म दो फिल्मों वेदा और खेल खेल से क्लैश होगी.

स्त्री 2 के साथ 2 और फिल्में हो रही है रिलीज

खेल खेल में अक्षय कुमार और तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं. दूसरी ओर, वेदा में जॉन अब्राहम, शरवरी और तमन्ना भाटिया हैं. गुरुवार को स्त्री 2 की टीम ने ग्रैंड तरीके से मुंबई में ट्रेलर लॉन्च किया था. इवेंट के दौरान, फिल्म की निर्माता ज्योति देशपांडे ने उनकी फिल्म और अक्षय और जॉन की फिल्मों के बीच क्लैश के बारे में बात की थी.

ज्योति देशपांडे ने स्त्री 2 और खेल-खेल के क्लैश पर की बात

आईएएनएस के मुताबिक, ट्रेलर लॉन्च के दौरान स्त्री 2 के निर्माता ने कहा कि एक साल में केवल 52 सप्ताह होते हैं. वे हिंदू रीति-रिवाजों, आईपीएल, रमजान के दौरान फिल्में रिलीज नहीं करते हैं, या जब कोई खान रिलीज हो रहा हो या कोई बड़ी दक्षिण भारतीय फिल्म रिलीज हो रही हो. इसलिए उनके पास केवल 20 सप्ताह ही बचे हैं. ज्योति ने कहा कि वे अपनी फिल्म स्त्री 2 को लेकर 100 परसेंट आश्वस्त हैं और जो जीता वही सिकंदर की भावना के साथ आते हैं.

Also Read- Stree 2 Trailer: इस बार चंदेरी में होगा सरकटे भूत का आंतक, स्त्री करेगी मदद, देखें राजकुमार राव की फिल्म का धांसू ट्रेलर

Also Read- Stree 2: ट्रेलर लॉन्च हुआ शानदार…मेकर्स ने स्त्री 3 का भी किया जबरदस्त ऐलान

Also Read- Shraddha Kapoor के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से होगी शादी? Stree 2 के ट्रेलर लॉन्च पर बोली ये बात

सरकटे भूत से परेशान है चंदेरी के लोग

इस बीच, स्त्री 2 मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की चौथी फिल्म है. अब तक, मैडॉक फिल्म्स ने तीन फिल्में रिलीज की हैं, जिसमें स्त्री (2018), भेड़िया (2022) और मुंज्या (2024) शामिल है. अमर कौशिक ने भेड़िया का भी निर्देशन किया है और इसका सीक्वल 2025 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है. स्त्री 2 ट्रेलर में, चंदेरी गांव इस बार स्त्री के आंतक से नहीं बल्कि सरकटे भूत से परेशान है. फिल्म में तमन्ना भाटिया केमियो करती दिखाई देंगी.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Stree 2 Trailer: क्या फिर से लौटेगी भूतिया दहशत? जल्द मिलेगा जवाब!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >