Sonali Phogat Death Case: सीबीआई ने सोनाली फोगाट मर्डर केस अपने हाथ में लिया, मामला दर्ज

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश दिया था. मालूम हो 43 वर्षीय टिक-टॉक स्टार और रियलिटी टीवी शो बिग बॉस की प्रतिभागी रहीं सोनाली फोगाट को 23 अगस्त को उत्तरी गोवा के एक अस्पताल में मृत हालत में लाया गया था.

सीबीआई ने गोवा पुलिस से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस अपने हाथ में ले लिया है. सीबीआई ने इस मामले में एक प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है. यह जानकारी सीबीआई सूत्रों से मिली रही है.

गृह मंत्रालय ने सोनाली फोगाट की मौत की सीबीआई जांच का दिया आदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोनाली फोगाट की मौत के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश दिया था. गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के अनुरोध के बाद मंत्रालय ने यह कदम उठाया. गृह मंत्रालय ने कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) से मामले की जांच सीबीआई से कराने की सिफारिश की है. सीबीआई, डीओपीटी के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करती है. हरियाणा के हिसार से भाजपा नेता फोगाट की मौत को हत्या का मामला माना जा रहा है.

Also Read: सोनाली फोगाट केस में सनसनीखेज खुलासा, सुधीर सांगवान के पास था लॉकर का पासवर्ड, जानबूझकर किया गुमराह

क्या है पूरा मामला

मालूम हो 43 वर्षीय टिक-टॉक स्टार और रियलिटी टीवी शो बिग बॉस की प्रतिभागी रहीं सोनाली फोगाट को 23 अगस्त को उत्तरी गोवा के एक अस्पताल में मृत हालत में लाया गया था. फोगाट उससे एक दिन पहले अपने दो सहयोगियों के साथ तटीय राज्य गोवा पहुंची थीं. गोवा पुलिस ने इस मामले के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें फोगाट के दो सहयोगी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह शामिल हैं. पुलिस ने दत्ताप्रसाद गांवकर को भी गिरफ्तार किया है, जिसने सागवान और सिंह को कथित तौर पर मादक पदार्थ मुहैया कराया था और दोनों ने वह फोगाट को दिया था. एक अन्य गिरफ्तार व्यक्ति एडविन न्यून्स उत्तरी गोवा जिले में कर्लीज रेस्तरां का मालिक है, जहां फोगाट और उसके सहयोगियों ने उस रात ‘पार्टी’ की थी. मामले में पुलिस ने उत्तरी गोवा के अंजुना निवासी और मादक पदार्थों के कथित तस्कर रामा मांड्रेकर को भी गिरफ्तार किया है. उसने कथित तौर पर गांवकर को मादक पदार्थ की आपूर्ति की थी.

पुलिस के अनुसार फोगाट को दिया गया था मेथामफेटामाइन

पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया था कि फोगाट को मेथामफेटामाइन दिया गया और रेस्तरां के शौचालय से कुछ मात्रा में इसे बरामद किया गया था. पुलिस ने कहा था कि सांगवान और सिंह ने कथित तौर पर पानी में कोई पदार्थ मिलाया और फोगाट को पीने के लिए मजबूर किया. चिकित्सकों ने कहा कि फोगाट को दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन उनके भाई ने आरोप लगाया कि उनकी मौत में सांगवान और सिंह की भूमिका है. पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गिरफ्तारियां की और हत्या के आरोप के साथ प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने कहा था कि फोगाट की हत्या के पीछे आर्थिक हित एक मकसद हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >