Son Pari Reunion: 90’s की ‘सोन परी’ याद हैं, देखें अब कितना बदल गए हैं फ्रूटी, सोन परी और अल्तू

सीरियल सोन परी फेम तन्वी हेगड़े, अशोक लोखंडे और मृणाल कुलकर्णी सालों बाद एक साथ फिर नजर आए. उनकी फोटोज तन्वी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. तसवीरों पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Son Pari: सीरियल सोन परी आपको याद है क्या? 90s के दशक का ये सीरियल बच्चों से लेकर बड़ों तक में काफी पॉपुलर था. शो का एपिसोड जादुई भरा होता था, जो बच्चों को परी लोक ले जाता था. इसमें तन्वी हेगड़े, मृणाल कुलकर्णी, कैवल्य छेड़ा, अशोक लोखंडे, अकुल त्रिपाठी ने अहम किरदार निभाया था. शो में फ्रूटी नाम की किरदार होती है, जिसकी दोस्ती सोन परी से होती है. शो 2000 में आया था और 2004 में खत्म हो गया था. अब इतने साल बाद सोन परी की टीम साथ आई है और उनकी तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सोन परी रीयूनियन

सीरियल सोन परी में फ्रूटी का किरदार तन्वी हेगड़े ने निभाया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मृणाल कुलकर्णी यानी सोन परी और अशोक लोखंडे यानी अल्तू के साथ तसवीरें शेयर की है. फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, आपमें से कई लोगों ने पूछा कि हम मिलते है, क्या हम अभी भी संपर्क में हैं. या हम लोग साथ में एक ही फ्रेम में दोबारा आ सकते है, तो हमने ये आपके लिए किया. सेट पर मेरे माता-पिता और सबसे अच्छे को-स्टार्स, ये एक पुरानी यादों की यात्रा है. फोटोज पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कितने बदल गए सब.

जानें तीनों के बारे में

तन्वी हेगड़े अब 32 साल की हो गई है और उन्होंने कई शोज जैसे हिप हिप हुर्रे, शाका लाका बूम बूम में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने विरुद्ध… फैमिली कम्स फर्स्ट, वाह! लाइफ हो तो ऐसी जैसी मूवीज में काम किया है. वहीं, मृणाल कुलकर्णी 53 साल की है और उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है. आखिरी बार वो इंडियन पुलिस फोर्स में दिखी थी. जबकि अशोक लोखंडे ने खामोशी: द म्यूजिकल, सरफरोश, ब्लैक फ्राइडे और रमन राघव 2.0 जैसे फिल्मों में काम किया है.

Also Read- Son Pari: काल्पनिक दुनिया की सैर पर ले जाता था शो ‘सोन परी’, फ्रूटी की कहानी लगती थी मैजिकल, जानें कहां देख सकते हैं

Also Read- भारत का पहला सुपरहीरो जिसे टीवी पर देखने के लिए बच्चे छोड़ देते थे स्कूल, 90s के इस शो को आज भी करते हैं दर्शक मिस

Also Read- Shaktimaan का टीजर जारी होते हुए मुकेश खन्ना क्यों बोले- मैंने वादा किया था वो आज पूरा कर दिया? जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >