Son Pari: काल्पनिक दुनिया की सैर पर ले जाता था शो ‘सोन परी’, फ्रूटी की कहानी लगती थी मैजिकल, जानें कहां देख सकते हैं

सीरियल सोन परी एक परी और छोटी बच्ची फ्रूटी की कहानी दिखाती है. सीरियल 90 के दशक में बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय था. शो में मृणाल कुलकर्णी सोन परी के रोल में दिखी थी.

Son Pari: क्या आपको याद है सीरियल सोन परी? ये शो 90s के दशक का एक पॉपुलर शो था, जिसका एक भी एपिसोड बच्चे कभी मिस नहीं करते थे. इसमें तन्वी हेगड़े, मृणाल कुलकर्णी, कैवल्य छेड़ा, अशोक लोखंडे और अकुल त्रिपाठी जैसे कलाकारों ने काम किया था. सीरियल फ्रूटी नाम की एक छोटी सी बच्ची को लेकर थी, जिसे सोन नाम की एक परी दिखती थी. सोन परी उस बच्ची की मदद के लिए हमेशा उसके साथ होती थी.

एक काल्पनिक दुनिया की सैर कराता है सीरियल सोन परी

सोन परी का टाइटल सॉन्ग ‘देखो आई आई आई.. सोना सोन परी आई…’ आज भी दर्शकों को याद है. यह शो हर 90 के दशक के बच्चे को फ्रूटी और परी सोन परी और अल्टू की काल्पनिक दुनिया की यात्रा पर ले जाता है. फ्रूटी के पास एक मैजिकल बॉल रहता है, जिससे वो सोन परी को अपने पास बुलाती है. सोन परी उसे बदमाशों से बचाती है. साथ ही रूबी आंटी से भी जो उसके पिता से सिर्फ पैसों के लिए शादी करना चाहती थी.

Also Read- भारत का पहला सुपरहीरो जिसे टीवी पर देखने के लिए बच्चे छोड़ देते थे स्कूल, 90s के इस शो को आज भी करते हैं दर्शक मिस

Also Read- Shaktimaan का टीजर जारी होते हुए मुकेश खन्ना क्यों बोले- मैंने वादा किया था वो आज पूरा कर दिया? जानें

इन दिनों क्या कर रह रही फ्रूटी

सोन परी 4 साल तक टीवी पर चला और इसके टोटल 268 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे. ये नवंबर 2000 और 1 अक्टूबर 2004 तक स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुआ था. इसे दोबारा से स्टार उत्सव, स्टार वन और डिज्नी चैनल इंडिया पर टेलीकास्ट हुआ था. आप इसे यूट्यूब पर फिर से देखकर पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं. वहीं, फ्रूटी यानी तन्वी हेगड़े अब 32 साल की हो गई है और कुछ फिल्मों में काम कर चुकी है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती है और उन्होंने शिवा, गज गामिनी, विरुद्ध, चैम्पियन, अलिप्त जैसी मूवीज में काम कर चुकी है. तन्वी इन दिनों मराठी फिल्मों में काफी एक्टिव है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >