'द कपिल शर्मा शो' छोड़ने की खबरों पर सिद्धार्थ सागर ने दी प्रतिक्रिया, वीडियो शेयर कर बतायी असल सच्चाई

अपने लाइव वीडियो में सिद्धार्थ सागर ने खुलासा किया कि वह द कपिल शर्मा शो नहीं छोड़ रहे हैं और इन खबरों को 'आधारहीन' बताया. कॉमेडियन ने कहा कि उन्होंने कपिल शर्मा और चैनल से बात की है और उनके बीच अच्छे संबंध हैं.

द कपिल शर्मा शो एक बार फिर सुर्खियों में आ गया जब ऐसी खबरों ने जोर पकड़ा कि कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने यह शो छोड़ दिया है. कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, अली असगर, सुनील ग्रोवर और चंदन प्रभाकर जैसे लोकप्रिय कॉमेडियन के बाद अब उन्होंने भी शो को अलविदा कह दिया है. उनके बाहर निकलने के कारणों में रचनात्मक मतभेद, भुगतान के मुद्दे और कॉमेडियन और शो के प्रबंधन के बीच समस्याएं जैसी चीजें शामिल हैं.

सिद्धार्थ सागर ने शेयर किया वीडियो

सिद्धार्थ सागर लंबे समय तक द कपिल शर्मा शो से भी जुड़े है और उन्होंने कथित तौर पर शो छोड़ने का फैसला कर लिया है. यह भी दावा किया गया था कि सिद्धार्थ निर्माताओं से फीस में बढ़ोतरी चाहते थे और निर्माताओं ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया. इसलिए उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ने का फैसला किया. हालांकि इन सभी खबरों को झूठा बताते हुए सिद्धार्थ ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर लाइव किया.

https://www.instagram.com/p/CoJ2v5JMZoG/
कपिल शर्मा शो को छोड़ने की खबरों को अफवाह बताया

अपने लाइव वीडियो में सिद्धार्थ सागर ने खुलासा किया कि वह द कपिल शर्मा शो नहीं छोड़ रहे हैं और इन खबरों को ‘आधारहीन’ बताया. कॉमेडियन ने कहा कि उन्होंने कपिल शर्मा और चैनल से बात की है और उनके बीच अच्छे संबंध हैं. उन्होंने यह भी कहा कि प्रशंसक उन्हें कपिल शर्मा के शो में देखते रहेंगे और मनोरंजन बंद नहीं होगा. सिद्धार्थ ने सभी से उनके शो छोड़ने के बारे में झूठी खबरों पर विश्वास न करने का अनुरोध किया. बता दें कि सिद्धार्थ, द कपिल शर्मा शो में सेल्फी मौसी, उस्ताद घरछोड़दास, फनवीर सिंह (रणवीर सिंह की नकल) और सागर पगलेटु जैसी कई भूमिकाएं निभाते हैं.

Also Read: Gangs of Wasseypur की शूटिंग के दौरान विक्की कौशल को कर लिया गया था गिरफ्तार, अनुराग कश्यप ने बताया क्यों?
इस वीकेंड शो में दिखेगी शहजादा की टीम

गौरतलब है कि सिद्धार्थ सागर के साथ, दर्शकों के पसंदीदा शो में कपिल शर्मा, कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, अर्चना पूरन सिंह, सृष्टि रोडे, गौरव दुबे, इश्तियाक खान और श्रीकांत जी मास्की भी शामिल हैं. अर्चना पूरन सिंह ने जज की कुर्सी संभाल रखी है. हर वीकेंड पर फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स इस शो में अपनी मौजूदगी दर्शाते हैं. इस वीकेंड शो में वरुण धवन, कृति सैनन के साथ शहजादा की टीम शो में नजर आयेगी. इसके प्रोमो जारी कर दिये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >