The Kapil Sharma Show: ब्रह्मास्त्र एक्टर ने कपिल शर्मा को झूठे कमेंट्स पढ़ने पर लगाई लताड़, शेयर किया वीडियो

सौरव ने कपिल के शो के एपिसोड से वीडियो साझा किया, जहां रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर और अनुभव सिंह बस्सी के साथ शामिल हुए. इसके साथ ही ब्रह्मास्त्र अभिनेता ने हिंदी में लिखा, "आप एक अच्छे व्यक्ति हैं कपिल शर्मा. आप लोगों को हंसाते हैं

WWE सुपरस्टार और एक्टर सौरव गुर्जर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर कर कपिल शर्मा के शो पर सवाल खड़े किये हैं. उन्होंने कपिल शर्मा और उनकी टीम पर फेक कमेंट्स पढ़ने का आरोप लगाया. शो के ‘पोस्ट का पोस्टमॉर्टम’ सेगमेंट में कपिल ने सौरव की पोस्ट से कमेंट्स को पड़ा था जिसमें उन्हें को-स्टार रणबीर कपूर के साथ दिखाया गया था. रणबीर और सौरव ने अयान मुखर्जी के ब्रह्मास्त्र में साथ काम किया था.

सौरव ने शेयर किया वीडियो

सौरव ने कपिल के शो के एपिसोड से ऑडियो साझा किया, जहां रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर और अनुभव सिंह बस्सी के साथ शामिल हुए. इसके साथ ही ब्रह्मास्त्र अभिनेता ने हिंदी में लिखा, “आप एक अच्छे व्यक्ति हैं कपिल शर्मा. आप लोगों को हंसाते हैं लेकिन आप और आपकी टीम किसी के सोशल मीडिया पर इन झूठे कमेंट्स को कैसे दिखा सकते हैं. यह स्वीकार्य नही है. जय हिंद #Thekapil Sharmashow.”


सौरव के अकाउंट से पढ़ें कमेंट्स

शो में कपिल शर्मा ने सौरव की पोस्ट से कमेंट्स पढ़े क्योंकि रणबीर का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है. कपिल ने कई अकाउंट से रणबीर की तस्वीरों वाले पोस्ट दिखाये जिनमें से सौरव का अकाउंट भी एक था. इस तस्वीर में सौरव ने अपनी पीठ पर रणबीर को उठाया है. दोनों जिम में नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/BgMXBHuF_FA/
फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

सौरव के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘भाइयों रणबीर को बोलो अपना अकाउंट खोलने के लिए, उसने अपना अकाउंट नहीं बनाया इसलिए ये काम हो रहा है, माना कि फेक कमेंट्स हैं लेकिन हंसा तो रहा है ना, हर बात को पॉजिटिव लेना सीखो.’ एक और यूजर ने लिखा, कपिल शर्मा देखने के बाद यहां आया. एक यूजर ने लिखा, कुछ लोगों को ऐसे ही जिम लाना पड़ता है. एक और यूजर ने लिखा, फेक कमेंट नहीं चाहिए था तो अकाउंट बंद करके रखना चाहिए था ना.

Also Read: अजय देवगन की भोला में विलेन का किरदार निभायेंगे दीपक डोबरियाल, कहा- किसी को इंडस्ट्री में उम्मीद नहीं है कि..
‘ज्विगाटो’ में नजर आयेंगे कपिल शर्मा

कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी आनेवाली फिल्म ‘ज्विगाटो’ (Zwigato) को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में कपिल शर्मा और नंदिता दास ने ‘ज़्विगिटो’ का ट्रेलर लॉन्च किया. यह फिल्म एक फूड डिलीवरी एजेंट की जिंदगी पर आधारित है जो हर दिन किसी तरह की चीजों से जूझता है. कपिल शर्मा ने डिलीवरी ब्वॉय मानस का किरदार निभाया है. वहीं शाहाना गोस्वामी ने कपिल की पत्नी का किरदार निभाया है. ‘ज़्विगिटो’ का ग्लोबल प्रीमियर सितंबर में 47वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था, इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में 27वें बुसान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में एशियाई प्रीमियर हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >