Sasural Simar Ka 2: खत्म होने जा रहा ‘ससुराल सिमर का 2’ शो, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड, लेटेस्ट अपडेट

Sasural Simar Ka 2: ससुराल सिमर का 2 अब खत्म होने जा रहा है. जी हां, आपने सही पढ़ा. राधिका मुत्थूकुमार, तान्या शर्मा, अविनाश मुखर्जी और करण शर्मा स्टारर ये शो अगले महीने से खत्म हो जाएगा. बता दें कि शो 2017 में शुरू हुआ था.

Sasural Simar Ka 2: पॉपुलर टीवी शो ससुराल सिमर का 2 (Sasural Simar Ka 2) दर्शकों के फेवरेट शोज में से एक है. राधिका मुत्थूकुमार, तान्या शर्मा, अविनाश मुखर्जी और करण शर्मा स्टारर इस सीरियल में लोगों को जबरदस्त टर्न एंड ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो साल 2017 में शुरू हुआ था और अब ये खत्म होने जा रहा है. चलिए आपको बताते है इसका लास्ट एपिसोड कब आयेगा.

ससुराल सिमर का 2 हो रहा खत्म

ससुराल सिमर का 2 अब खत्म होने जा रहा है. जी हां, आपने सही पढ़ा. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, एसएसके 2 खत्म हो रहा है. हम क्लाइमेक्स सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं और 4 अप्रैल को शूटिंग पूरी कर लेंगे. यह एक शानदार यात्रा रही है. ऐसे समय में जब तीन महीने से भी कम समय में शो बंद हो रहे हैं, हमारे पास दो साल का समय था. हमने कहानी में कई नये एलिमेंट लाया. बता दें कि 7 अप्रैल का आखिरी एपसिोड प्रसारित होगा.

ससुराल सिमर का 2 का लेटेस्ट ट्रैक

हालांकि इस बारे में अविनाश, करण और जयति भाटिया ने कुछ नहीं कहा है. ससुराल सिमर का 2 के अपकमिंग ट्रैक के बारे में बात करें तो नजर सिमर के रूप में आरव के साथ एक रात बिताएगी. जिसके बाद वो प्रेग्नेंट हो जाएगी. नजर फिर दावा करेगी कि आरव बच्चे का पिता है. आरव खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश करेगा. आज रात के एपिसोड़ में, सिमर आरव से पूछती है कि क्या उसे यकीन है कि नज़र के पेट में बच्चा उसका नहीं है. सिमर कहती है कि आरव उसे पहचान नहीं पाया.

Also Read: Gadar 2 की ‘सकीना’ पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, पूल साइड फोटो से इंटरनेट पर मचाया गदर, तसवीर हो रही वायरल

राधिका ने कही थी ये बात

राधिका मुत्थूकुमार ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा था, ऑडिशन के ज़रिए ही मैं इस शो से जुड़ी. रश्मि मैम को मैं पसंद आ गयी. बहुत ही ज़्यादा मैं उत्साहित हूं यह मेरे कैरियर का बहुत बड़ा ब्रेक है. मुझे लगता है कि बहुत मज़ा आएगा. पहली बार मैं ड्रामा सीरीज कर रही हूं. इससे पहले मैंने कॉमेडी किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >