Pushpa 2 Angaaron Song: श्रीवल्ली के प्यार में डूबे दिखे अल्लू अर्जुन, पुष्पा 2 का लेटेस्ट सॉन्ग सुन झूम उठेंगे आप

Pushpa 2 Angaaron Song: पुष्पा 2: द रूल की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की सुपरहिट जोड़ी है. जहां बीते दिनों ब्लॉकबस्टर फिल्म का पहला गाना पुष्पा-पुष्पा रिलीज किया गया था. वहीं अब दूसरा सॉन्ग अंगारों जारी कर दिया गया है. इसके लिरिक्स आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे.

Pushpa 2 Angaaron Song: पुष्पा: द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी. इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई के साथ कई सारे दिल भी जीते. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पुष्पा और श्रीवल्ली के रूप में शानदार थे. उनकी केमिस्ट्री फायर थी जबकि रोमांस खिलते हुए फूल जैसा था! अब पुष्पा का सीक्वल साल 2024 में रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है. फैंस पुष्पा 2: द रूल को बड़े पर्दे पर देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. मेकर्स भी समय-समय पर दर्शकों लुभाने के लिए फिल्म के सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं. बीते दिनों पुष्पा-पुष्पा टाइटल ट्रैक आया था, जिसने धूम मचा दिया था. अब रोमांटिक सॉन्ग अंगारों जारी किया गया है, जिसके लिरिक्स आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे.


पुष्पा 2 का दूसरा सॉन्ग हुआ रिलीज
श्रेया घोषाल की आवाज में गाया ये गाना धमाकेदार है. इसके लीरिक्स रकीब आलम और देवी श्री प्रसाद ने म्यूजिक दिया है. हालांकि यह एक ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो नहीं है, गाने के शूट से पहले का बीटीएस है, जिसमें रश्मिका अपनी लाइने याद कर रही हैं और बाद में इसे अल्लू अर्जुन के साथ परफॉर्म कर रही है. उनका श्रीवल्ली अंदाज सभी को दीवाना बना रहा है. ये गाना काफी रोमांटिक होने वाला है और इसमें दोनों स्टार्स की सिजलिंग केमिस्ट्री बड़े पर्दे पर आग लगा देगी.

Also Read- Pushpa 2: श्रीवल्ली बन रश्मिका ने चुराया फैंस का दिल, पुष्पा 2 के दूसरे गाने का धांसू टीजर रिलीज

Also Read- Pushpa 2 स्टार अल्लू अर्जुन और राम चरण के लिए क्रेजी हुए फैंस, बेकाबू हुई भीड़ को देख एक्टर्स ने यूं किया रिएक्ट, VIDEO

Also Read- Pushpa 2 की रिलीज से पहले एंजॉय करें अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’, धमाकेदार एक्शन के साथ वीकेंड होगा मजेदार

पुष्पा 2 के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

इसके अलावा, जहां फिल्म के पहले सिंगल, ‘पुष्पा पुष्पा‘ ने यूट्यूब पर 2.26 मिलियन से ज्यादा लाइक्स के साथ छह भाषाओं में 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल करके एक रिकॉर्ड बनाया, वहीं दूसरा सिंगल निश्चित रूप से अपना रिकॉर्ड बनाएगा. फिल्मों के संगीत अधिकार टी-सीरीज कंपनी के पास हैं. फैंस रश्मिका और अल्लू की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”अल्लू और रश्मिका को इन फुट-टैपिंग बीट्स पर थिरकते हुए देखना किसी ट्रीट से कम नहीं है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”म्यूजिक, केमिस्ट्री और कोरियोग्राफी, सब कुछ टॉप पर है. अब हम 15 अगस्त को सिल्वर स्क्रीन पर पुष्पा और श्रीवल्ली से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब राज शुरू होगा.”

फिल्म के बारे में
पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी भूमिकाओं को दोहराते नजर आएंगे. फिल्म में इन दोनों के अलावा फहद फासिल, सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश भी नजर आएंगे. पहले पार्ट की तरह ही इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी सुकुमार के पास है. श्रीकांत वीसा ने उनके साथ मिलकर फिल्म की कहानी लिखी है. सीक्वल 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- Pushpa 2 Teaser: होश उड़ा देगा ‘पुष्पा’ का ये खतरनाक अंदाज, साड़ी- माथे पर टीका लगाए दिखे अल्लू अर्जुन, टीजर हुआ रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >