Friday OTT Release: पॉपकॉर्न कर लीजिए तैयार, 28 अगस्त को OTT पर आ रही हैं ये 9 धांसू फिल्में और वेब सीरीज; मिस मत करना

इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का धमाकेदार डोज. नेटफ्लिक्स, ZEE5 और प्राइम वीडियो पर 'चुंबक', 'बंदर' और 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' जैसी सस्पेंस व कॉमेडी से भरपूर फिल्में-सीरीज रिलीज हो रही हैं. पेश है इस हफ्ते की पूरी वॉचलिस्ट.

Friday OTT Release (28 August): अगर आप इस उलझन में है कि इस हफ्ते घर बैठे क्या देखें, तो OTT प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का पूरा इंतजाम है. 28 अगस्त के आसपास सस्पेंस थ्रिलर, रोमांस और एक्शन से भरपूर कई नई फिल्में व वेब सीरीज दस्तक दे रही हैं. बिंज वॉचिंग के लिए तैयार हो जाइए, पेश है इस हफ्ते की पूरी वॉचलिस्ट.

चुम्बक (Netflix)

'चुंबक' (Chumbak) नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली एक फैमिली-कॉमेडी वेब सीरीज है. 'साराभाई वर्सेस साराभाई' और 'खिचड़ी' फेम आतिश कपाड़िया व जेडी मजेठिया द्वारा बनाई गई यह सीरीज मुंबई के एक मोहल्ले के 5 परिवारों की मजेदार नोक-झोंक और ड्रामे को दिखाती है. इस सीरीज में नीना गुप्ता, सुमित राघवन, देवेन भोजानी और अर्जुन बिजलानी दिखेंगे.

बन्दर (Zee5)

अनुराग कश्यप की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'बंदर' (Bandar) इस हफ्ते 28 अगस्त 2026 को ZEE5 पर रिलीज हो रही है. फिल्म में बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. यह कहानी एक पूर्व टीवी स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर लगे गंभीर आरोपों के बाद उसकी जिंदगी और कानूनी संघर्ष की परतें खुलती हैं. अगर आप क्राइम थ्रिलर देखने का  प्लान बना  रहे हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट है.

पार्ट टाइमर्स (Jio Hotstar)

अगर आपका मन हलकी फुलकी कॉमेडी देखने का कर रहा हैं, तो यह आपकी वॉचलिस्ट में होनी ही चाहिए. पार्ट टाइमर्स (Part Timers) दो बिल्कुल अलग स्वभाव की रूममेट्स की कहानी है, जो एक साथ रहते हुए अपने स्टार्टअप के सपने को पूरा करने की कोशिश करती हैं. रोजमर्रा की उलझनों और मजेदार पलों से भरी यह सीरीज वीकेंड पर देखने के लिए एक बेहतरीन और ताजा विकल्प है.

डार्क मैटर सीजन 2 (Apple Tv+)

अगर आप साइंस-फिक्शन थ्रिलर के शौकीन हैं तो यह ‘डार्क मैटर’ (Dark Matter) का सीजन 2 सीरीज आप Apple TV+  पर देख सकते है. जोएल एडगर्टन और जेनिफर कोनेली स्टारर यह नया सीजन कुल 10 एपिसोड्स में मल्टीवर्स के अनसुलझे रहस्यों और नई चुनौतियों को साप्ताहिक रूप से पेश करेगा.

अन्बे डायना (Sony Liv)

अन्बे डायना तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है और इस हफ्ते  Sony LIV पर स्ट्रीम हो रही है. परी इलावझगन और राम्या रंगनाथन स्टारर यह हल्की-फुल्की मनोरंजक फिल्म दो अलग-अलग पारिवारिक पृष्ठभूमियों के प्यार, हंसी और सांस्कृतिक तालमेल को खूबसूरती से दिखाती है. आप इसे अपने वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

द व्हिस्पर मेन (Netflix)

अगर आप साइकोलॉजिकल क्राइम-थ्रिलर फिल्म देखने के शौकीन हैं तो  देर किस बात की, इस हफ्ते द व्हिस्पर मेन Netflix पर रिलीज हो रही है, आप इसे अपने वॉचलिस्ट में डाल सकते हैं. एलेक्स नॉर्थ के चर्चित नॉवेल पर आधारित इस फिल्म में रॉबर्ट डी नीरो, एडम स्कॉट और मिशेल मोनाघन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह सस्पेंस भरी कहानी एक सीरियल किलर और लापता बच्चे के रहस्य के इर्द-गिर्द घूमती है. यह भी पढ़ें: Alia Bhatt और Sharvari की फिल्म 'Alpha' की OTT रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

आल द ट्रुथ इन माय लाइज (Netflix)

अगर आपका दोस्तों के साथ कुछ देखने का प्लान हैं तो यह आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए. स्पैनिश रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा लिमिटेड सीरीज 'आल द ट्रुथ इन माय लाइज' Netflix पर रिलीज हो रही है. कहानी एक बैचलरेट रोड ट्रिप पर निकले करीबी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक कारवां सफर के दौरान पुराने सीक्रेट्स, प्यार और अनटोल्ड ट्रुथ सामने आने लगते हैं. दोस्ती और ड्रामे से भरपूर यह सीरीज वीकेंड बिंज-वॉच के लिए बढ़िया विकल्प है. 

 बबीता सिंह रिपोर्टिंग (Prime Video)

वरुण सोबती की बबीता सिंह रिपोर्टिंग एक क्राइम-थ्रिलर ड्रामा है जो इस हफ्ते Prime Video पर रिलीज हो रही है. अंबिका पंडित द्वारा निर्देशित इस कहानी में निमिषा सजायन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी निलंबित पुलिस अफसर बबीता (बेबी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ससुराल यात्रा के दौरान अपने बचपन के दोस्त की हत्या की इनफॉर्मल  इन्वेस्टीगेशन में उलझ जाती है, जहां उसे अपने परिवार के बारे में बहुत कुछ पता  चलता है.

यह भी पढ़ें: Asur Season 3: फिर जागेगा कलि युग का 'असुर', सीजन 3 में इस एक्टर के आने से मचेगा तहलका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशा कुमारी

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें