साउथ एक्टर नानी ने ‘डकैत’ का किया रिव्यू, कहा- मिस मत करना थिएटर एक्सपीरियंस

Dacoit: एक्टर नानी ने फिल्म ‘डकैत’ का रिव्यू किया है. एक्टर ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया और थिएटर में देखने की सलाह दी. फिल्म की कहानी प्यार, धोखा और बदले पर आधारित है.

Dacoit: फिल्म ‘डकैत’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी को खास तौर पर पसंद किया जा रहा है. इस बीच साउथ के मशहूर एक्टर नानी ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है. चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा.

नानी ने की जमकर तारीफ

नानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म को लेकर अपनी राय शेयर की. उन्होंने लिखा, “पूरे दिल से एक सच्ची ब्लॉकबस्टर फिल्म. ‘डकैत’ क्या शानदार फिल्म है! इस थिएटर एक्सपीरियंस को बिल्कुल मिस मत कीजिए. अदिवि शेष कमाल के लगे और यह उनका अब तक का सबसे बेहतरीन काम है. शेष, अब्बूरी रवि और पूरी राइटिंग टीम को सलाम. मृणाल ठाकुर आपने इस किरदार को कितनी खूबसूरती से निभाया है, आपके करियर में एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई. सुप्रिया, आपने साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक बनाई है. शानदार निर्देशन, बेहतरीन म्यूजिक और कमाल के विजुअल्स-पूरी टीम को बधाई.”

अदिवि शेष ने दिया जवाब

नानी की इस तारीफ पर अदिवि शेष ने प्रतिक्रिया देते हुए आभार जताया. उन्होंने लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद बड़े भाई. डकैत की पूरी टीम आपका रिव्यू पढ़कर बेहद खुश है, लेकिन मेरे लिए यह और भी खास है. आपका यह प्यार मेरे लिए बहुत मायने रखता है, सच में दिल भर आया है.”

फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट

डकैत’ एक इमोशनल और थ्रिल से भरी कहानी है, जिसमें एक गुस्सैल कैदी अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने की ठानता है. कहानी में प्यार, धोखा और बदले की भावनाएं दिखाई गई हैं. जैसे-जैसे वह अपनी योजना को अंजाम देने की कोशिश करता है, कहानी और भी दिलचस्प मोड़ लेती है. फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर के अलावा अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में एक साथ शूट की गई है.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: क्या 22वें दिन भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाई?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >