Nagarajuna: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने ईशा कोप्पिकर को क्यों मारे 14 थप्पड़? एक्ट्रेस बोलीं- गुस्से के चक्कर…

Nagarajuna: मशहूर एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने साउथ स्टार नागार्जुन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है कि उन्होंने एक्ट्रेस को 14 थप्पड़ मारे थे, जिसकी वजह से निशान पड़ आए थे. जानिए इस वायरल किस्से के पीछे की पूरी सच्चाई.

Nagarajuna: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी और फेमस एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर के बीच शूटिंग के दौरान हुई एक दिलचस्प घटना इन दिनों सुर्खियों में है. ईशा कोप्पिकर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने अपनी एक फिल्म के सीन के लिए नागार्जुन से खुद को 14 बार थप्पड़ मारने को कहा था. यह घटना 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘चंद्रलेखा’ के सेट की है. आइए बताते हैं ईशा ने क्या कुछ बताया.

“उन्होंने थप्पड़ मारे…”

ईशा कोप्पिकर ने ‘हिंदी रश’ के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि ‘चंद्रलेखा’ उनकी दूसरी फिल्म थी और वो पूरी तरह मेथड एक्टिंग में विश्वास रखती थीं. उन्होंने नागार्जुन से रिक्वेस्ट की कि वह उन्हें असली थप्पड़ मारें ताकि वो सीन में सही इमोशन दिखा सकें. नागार्जुन ने पहले पूछा, “क्या तुम श्योर हो?”, लेकिन ईशा के जोर देने पर उन्होंने थप्पड़ मारे प्यार से, लेकिन लगातार.

ईशा ने कहा, “मुझे फील ही नहीं हो रहा है. उन्होंने बेचारे ने दिया थप्पड़ लेकिन प्यार वाला.”

14 थप्पड़ खाए फिर निशान पड़ गए

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि डायरेक्टर बार-बार रीटेक ले रहे थे क्योंकि उन्हें कैमरे के सामने गुस्सा जाहिर करने में दिक्कत हो रही थी. उनसे डायरेक्टर ने कहा, ईशा, तुम्हें थप्पड़ मारा जा रहा है.’

ईशा ने फिर कहा, “मेरा दूसरा प्रॉब्लम है कि मैं असली लाइफ में गुस्सा होती हूं, कैमरे के सामने मैं गुस्सा नहीं हो सकती. मुझे नहीं पता क्या प्रॉब्लम है. उस गुस्से के चक्कर में मैंने 14 थप्पड़ खा लिए. आखिर में निशान आ गए.”

“बार-बार ‘सॉरी सॉरी’ कह रहे…”

सीन के बाद नागार्जुन को बहुत बुरा लगा और उन्होंने ईशा से माफी भी मांगी. ईशा ने बताया, “वो बिचारे बार-बार ‘सॉरी सॉरी’ कह रहे थे, लेकिन मैंने ही उनसे कहा था. उन्हें सॉरी कहने की जरूरत नहीं थी.”

यह भी पढ़े: Saiyaara: GEN-Z को क्यों पसंद आ रही ‘सैयारा’, आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर एक ग्रुप का…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >